राष्ट्रीय

महेंद्र सिंह धोनी ने IPS अधिकारी संपत कुमार के खिलाफ केस क्यों दर्ज करवाया?

महेंद्र सिंह धोनी ने IPS अधिकारी संपत कुमार के खिलाफ केस क्यों दर्ज करवाया?
x
MS Dhoni Vs IPS Sampat Kumar: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने एक IPS अधिकारी के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका लगाई है

Dhoni file a case against IPS officer: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक IPS अधिकारी संपत कुमार (IPS Sampat Kumar) के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका लगाई है. कैप्टन कूल ने उस IPS पर सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों पर गलत कमेंट करने का आरोप लगाया है। धोनी ने कोर्ट से IPS संपत के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने और समन जारी करने की मांग उठाई है.

धोनी ने आईपीएस अधिकारी के खिलाफ याचिका दायर की

महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में तत्कालीन IG संपत कुमार के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर किया था. यह केस संपत कुमार को मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में धोनी से जुड़ा कोई भी बयान देने से रोक लगाने के लिए दायर किया गया था. माही ने अदालत से हर्जाने के तौर पर 100 करोड़ रुपए का भुगतान करने का निर्देश देने का अभी अनुरोध किया था.

एमएस धोनी Vs आईपीएस संपत

18 मार्च 2014 को कोर्ट ने अंतरिम आदेश में संपत कुमार पर धोनी के खिलाफ बयान देने से रोक लगा दी थी. इसके बाद भी संपत कुमार ने सुप्रीम कोर्ट जाकर अपना हलफनामा दायर किया था. जिसमे न्यायपालिका और राज्य के वरिष्ठ वकीलों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं. महेंद्र सिंह धोनी ने संपत कुमार के उसी बयान के खिलाफ याचिका लगाई है. जिसकी पहली सुनवाई शुक्रवार को होनी थी मगर नहीं हो पाई.

महेंद्र सिंह धोनी का आरोप है कि IPS संपत कुमार ने सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है जो सही नहीं है और अवमानना है. ऐसे में उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए


Next Story