
पी चिदंबरम के बेटे पर CBI छापा क्यों पड़ा? 9 ठिकानों में कार्रवाई हो रही है

Why CBI raid on P Chidambaram's son: मंगवार को CBI ने कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के 9 ठिकानों में छापा मारा, कार्रवाई जारी है. और कांग्रेस इसे भी बदले की राजनीति कहने में लगी है। जबकि कार्ति चिदंबरम पर लगे आरोप काफी संगीन हैं. CBI ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
कार्ति चिदंबरम पर सीबीआई ने क्या आरोप लगाए हैं
CBI Raid Karti Chidambaram: CBI ने पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर 250 चीनी नागरिकों को फर्जी तरीके से वीसा दिलवाने और इसके एवज में 50 लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाए हैं. सीबीआई को आईएनएक्स मीडिया मामले में लेन-देन की जांच के दौरान इस गोलमाल की जानकारी लगी थी. इतना ही नहीं वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने नियमों की अनदेखी कर चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने में मदद भी की थी। पंजाब में स्थित तलवंडी साबो पावर लिमिटेड प्रोजेक्ट चल रहा था, जिसके लिए चीनी मजदूरों को वीजा दिलाया गया था और इसके बदले में 50 लाख रुपए लिए गए थे. ऐसा सीबीआई का आरोप है.
कार्ति चिदंबरम पर सीबीआई ने रेड क्यों डाली
CBI ने कार्ति चिदंबरम के तमिलनाडु में तीन, मुंबई में तीन, पंजाब में एक, कर्नाटक में एक और ओडिशा में एक सहित नौ स्थानों छापा मारा है। इसमें दफ्तर और मकान शामिल हैं। दिल्ली में पी चिदंबरम के घर का गेट था ऐसे में CBI के अधिकारी गेट फांद कर अंदर घुस गए.




