राष्ट्रीय

कौन है केकड़ा जो सिद्धू मूसेवाला का फैन बनकर उनके घर गया और हत्यारों से मुखबरी कर दी

कौन है केकड़ा जो सिद्धू मूसेवाला का फैन बनकर उनके घर गया और हत्यारों से मुखबरी कर दी
x
केकड़ा कौन है: पुलिस ने मानसा गांव के रहने वाले केकड़ा नाम के आरोपी को पकड़ा है, जो उनकी हत्या से पहले फैन बनकर घर गया था

Who is Kekada: पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल एक मुखबिर को गिरफ्तार किया है, पुलिस को संदेह है कि मानसा के रहने वाले केकड़ा नाम के लड़के ने मूसेवाला की मुखबरी हत्यारों से की थी. पुलिस का कहना है कि जिस दिन मूसेवाला की हत्या हुई उसी दिन केकड़ा फैन बनकर उनके घर गया था, जहां उसे चाय भी पिलाई गई और उसने सेल्फी भी ली और बाद में जैसे ही मूसेवाला अपने घर से बाहर निकले उसने हत्यारों तक इसकी खबर पहुंचा दी.

पुलिस को केकड़ा पर इस लिए शक है क्योंकि हत्या वाले दिन का एक वीडियो बरामद हुआ है, जिसमे केकड़ा सिद्धू मूसेवाला के साथ दिखाई दे रहा है. पंजाब पुलिस ने आरोपी केकड़ा को हरियाणा के सिरसा के गांव कालांवाली से गिरफ्तार किया है जबकि वो रहने वाला उसी गांव का है जहां सिद्धू की हवेली है.

केकड़ा ने हत्यारों से की मुखबरी

पता चला है की 29 मई के दिन अपने दोस्त के साथ मूसेवाला से फैन बनकर मिलने गया था, इसका वीडियो पुलिस के पास है, मूसेवाला कभी किसी फैन से मिले बिना और उसे चाय पिलाए बिना नहीं जाने देते थे, इस लिए केकड़ा ने उनके साथ फोटो खिंचवाई और उनके साथ चाय भी पी, केकड़ा मूसेवाला के साथ 45 मिनट तक था, उसे हवेली के अंदर तो नहीं जाने दिया गया लेकिन वह उनके घर के परिसर के अंदर जरूर था.

केकड़ा कोई फैन नहीं बल्कि मूसेवाला के हत्यारों का मुखबिर था, जिसने देखा कि मूसेवाला ना तो बुलट प्रूफ कार से जा रहे हैं और ना ही अपने साथ गार्ड्स को लेकर जा रहे हैं, उसने हत्यारों को यह जानकारी दी कि सिद्धू थार से बिना गार्ड्स के घर से बाहर निकलें हैं.

मूसेवाला ने अपने मुखबिर को चाय पिलाई

मूसेवाला अपने गांव के फैंस से ऐसे मिलते थे जैसे उनके दोस्त हों, किसी को अपने घर के अंदर तो नहीं आने देते थे लेकिन गेट के अंदर बुलाकर पेड़ के नीचे बैठ कर मिलते थे, उनके घर कोई भी फैन आता था तो उसे चाय और खाने के लिए कुछ जरूर दिया जाता था, मूसेवाला को बाकी सेलेब्रिटी की तरह स्टार होने का गुमान नहीं था. सिद्धू ने अपनी मौत वाले दिन उन्ही की हत्या में शामिल मुखबिर केकड़ा को भी चाय पिलाई और बाद में वही उनकी हत्या का कारण बन गया.

Next Story