राष्ट्रीय

Petal Gahlot: कौन हैं भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी 'पेटल गहलोत'? जिन्होंने UN में पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी...

Petal Gahlot: कौन हैं भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत? जिन्होंने UN में पाकिस्तान को उसकी औकात दिखा दी...
x
Petal Gahlot: UNGA के 78वें सेशन में एक बार फिर पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत को घेरने की कोशिश की, लेकिन भारत की फ़र्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को ऐसा करारा जवाब दिया कि पाक को उसकी औकात पता चल गई।

Who is Petal Gahlot, Petal Gahlot Education, IFS Petal Gahlot, Indian young diplomat Petal Gehlot : UNGA के 78वें सेशन में एक बार फिर पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत को घेरने की कोशिश की, लेकिन भारत की फ़र्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को ऐसा करारा जवाब दिया कि पाक को उसकी औकात पता चल गई। UN की जनरल असेंबली में पाकिस्तान के केयरटेकर प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिस पर भारतीय डिप्लोमैट गहलोत ने पाकिस्तान को भारत के घरेलू मामलों पर बयान देने का कोई अधिकार न होने की बात कही। पाकिस्तान को आईना दिखाने वाली युवा राजनायिक Petal Gahlot कौन हैं? आइये जानते हैं...

कौन हैं IFS पेटल गहलोत?

33 वर्षीय पेटल गहलोत एक IFS (Indian Foreign Service) अफसर हैं। उन्होने 2015 में आईएफ़एस जॉइन किया था। फिलहाल वे न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारतीय मिशन की फ़र्स्ट सेक्रेटरी हैं। इसके पहले उन्होने भारतीय विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन, पेरिस और सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय मिशन/काउंस्लेट में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर काम कर चुकी हैं।

पेटल गहलोत की शिक्षा

भारतीय युवा राजनायिक पेटल गहलोत मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज (St. Xavier’s College) से पढ़ाई की है। उन्होंने यहां से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। इसके बाद वह दिल्ली आ गईं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज (Lady Shri Ram College, Delhi University) से पॉलिटिकल साइंस में ही MA की डिग्री ली।

गिटार बजाने, गाना गाने की शौकीन हैं पेटल गहलोत

भारतीय राजनायिक पेटल गहलोत एक गिटार-वादक और गायक भी हैं। वे अक्सर गाने गाती हैं, गिटार बजाती हैं और उनके वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया में अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

उन्होंने 2021 में अंतर्राष्ट्रीय फ्रैंकोफ़ोनी दिवस के जश्न में गीत का अपना गायन साझा किया, जो हर साल 20 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में फ्रेंच भाषी देशों के बीच मनाया जाता है, जिन्हें संयुक्त रूप से फ्रैंकोफोनी के नाम से जाना जाता है। इस वीडियो को ट्विटर पर 6,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके पहले पेटल हिंदी फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा से एलिसा मेंडोंसा द्वारा लिखित 'ख़ाबों के परिंदे' और इटालियन गीत 'बेला सियाओ' की अपनी प्रस्तुति अपलोड की थी।

अब जानिए UN में भारत और पाकिस्तान के बीच क्या बहस हुई और कैसे पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को आईना दिखाया... (पढ़ें पूरी खबर)

Next Story