राष्ट्रीय

पेट्रोल-डीजल भरवायें चाहे नहीं, पेट्रोल पंप में बिल्कुल मुफ्त मिलती है यह 5 सर्विसेस

petrol pump facilities
x
क्या आपको पेट्रोल पंप की यह 5 मुफ्त सर्विसेज के बारे में पता है?

हम पेट्रोल पंप पर डीजल या पेट्रोल में डाले जाते हैं वहां पैसा देने के बाद डीजल पेट्रोल तो मिलता ही है पर सरकार ने कुछ ऐसी व्यवस्था भी की है जिससे हमें मुफ्त में मिलेगा। सुनने में जरा अजीब लगता है लेकिन यह बात सत्य है की पेट्रोल पंप पर 5 तरह की मुक्त सुविधाएं भारत सरकार दिलवा रही है। जैसे ही पेट्रोल पंप संचालन का लाइसेंस उक्त व्यक्ति को प्राप्त हो जाता है लाइसेंस में 5 तरह की सुविधा देने की बाध्यता भी रहती है। यह सुविधा आम जनता का अधिकार है। अगर यह दी गई सुविधाएं उसे प्राप्त नही होती हैं तो उसे इसके जिला या स्थानीय सक्षम अधिकारी के पास शिकायत कर सकता है।

इसे मिलती है मुफ्त की सुविधाएं

नियम के अनुसार जो व्यक्ति वाहन लेकर पेट्रोल पंप के अंदर जाता है डीजल पेट्रोल डलवाता है उसे 5 तरह की सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त दी जाती है। साथ ही इन सुविधाओं का लाभ डीजल पेट्रोल न भरवाने वाले व्यक्ति को भी दी जाती है। कहने का मतलब यह है कि उक्त 5 तरह की वह सुविधाएं राह चलता हुआ पैदल व्यक्ति भी ले सकता है।

कौन सी है वह सुविधाएं

पेट्रोल पंप में मिलने वाली पांच तरह की सुविधाओं में सबसे पहले सुविधा होती है मुफ्त में वाहनों में हवा, पीने का पानी, शौचालय की सुविधा, प्राथमिक उपचार और फोन की सुविधा दी जाती है।

मुफ्त में भरवाए हवा

जब आप पेट्रोल पंप तेल भरवाने के लिए जाते हैं तो आप मुफ्त में अपने वाहन में हवा भी भरवा सकते हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप मालिक आप से कोई चार्ज वसूल नहीं करेगा। यह आपकी सुविधा के लिए है। इसके लिए पेट्रोल पंप संचालक हवा भरने की मशीन पेट्रोल पंप के एक कोने में लगवा कर रखता है। साथ ही हवा भरने के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त करता है। आप जाएं अपना वाहन खड़ा करें और उसमें हवा भरवा सकते हैं।

पीने का पानी

पेट्रोल पंप संचालक को शर्त के अनुसार पीने के पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखनी होती है। पेयजल के लिए आरओ लगा नल पंप पर लगा होता है। जहां पर जाकर आप स्वच्छ पानी पी सकते हैं। कई जगह गर्मी के दिनों में पेयजल की व्यवस्था की जाती है। तो कहीं कहीं मिट्टी का घड़ा रखकर लोगों को पानी उपलब्ध करवाया जाता है।

शौचालय

हर पेट्रोल पंप में महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय बने होते हैं। इन शौचालयों में विधिवत पानी की व्यवस्था की जाती है। शर्त के अनुसार शौचालय साफ सुथरा होना चाहिए।

फोन की सुविधा

अगर इमरजेंसी में आपको कोई फोन करना है। तो इसके लिए आपको पेट्रोल पंप में सुविधा मिलेगी। अगर पेट्रोल पंप मालिक आपको फोन की सुविधा नहीं दे सकता है तो आप इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

प्राथमिक उपचार

पेट्रोल पंपों पर प्राथमिक उपचार की सुविधा मौजूद होती है। छोटे-मोटे हादसे के दौरान लगने वाली चोट को ध्यान में रखते हुए हर पेट्रोल पंप पर मरहम पट्टी दर्द निवारक दवाएं मौजूद रहनी आवश्यक है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story