राष्ट्रीय

ईद के दिन देश में कहां-कहां बवाल हुआ? कहीं गोली चली तो कहीं पत्थरबाज़ी हुई

ईद के दिन देश में कहां-कहां बवाल हुआ? कहीं गोली चली तो कहीं पत्थरबाज़ी हुई
x
ईद के दिन देश में कहां-कहां हिंसा हुई: रामनवमी और हनुमान जनमोत्स्व के बाद ईद में भी हिंसा! देश के कई हिस्सों में बवाल मचा है

ईद के दिन कहां कहां हिंसा हुई: आज पूरा देश ईद मना रहा है. लेकिन देश के कई राज्यों में इस भाई-चारे के त्यौहार में भी नफरत हावी हो गई. कहीं दो समुदायों के बीच डंडे बरसे तो कहीं खूब पत्थरबाज़ी हुई. कहीं नमाज पढ़कर लौट रहे लोगों पर गोलियां चला दी गईं तो कहीं नमाज के बाद सुरक्षाबलों पर हमला किया गया. कुल मिलाकर एक और पर्व हिंसा की घटनाओं से भर गया.

राम नवमी, हनुमान जामोत्स्व और अब ईद. ऐसा लग रहा है जैसे अब देश में कोई भी त्यौहार होगा तो दो समुदायों का आपस में लड़-मर जाना पक्का है. हर कोई अपने धर्म-अपने मजहब की आढ़ लेकर हिंसा कर रहा है.

ईद के दिन देश में कहां-कहां लड़ाई झड़गा हुआ

#केस 1. जोधपुर में हिंदू-मुसलमान आपस में लड़े-मरे जा रहे हैं


राजस्थान के जोधपुर में ईद के दिन भारी बवाल मचा है. हिंदू और मुसलमान आपस में लड़े-मरे जा रहे हैं. जोधपुर के 10 इलाकों में कर्फ्यू लग गया है. वहीं सूरसागर के विधायक के घर के बाहर भी लोगों ने आग लगा दी है. कई इलाकों में लाठी-डंडों के साथ पत्थरबाज़ी हुई है.


Jodhpur Eid violence: सोमवार को भी दोनों समुदायों के बीच झड़प हुई थी. और खूब पत्थर फेंके गए थे. इस दौरान 4 पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई थीं. अबतक 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार रात से ही दोनों पक्षों के बीच विवाफ शुरू हो गया था. मुसलमान अपना झंडा और लाउडस्पीकर लेकर चल रहे थे वहीं हिन्दू अपना झंडा और लाउडस्पीकर लेकर चल रहे थे. किसी ने इस बीच उपद्रव करने की कोशिश की और पुलिस ने बाद में लाठी चार्ज शुरू कर दिया। इस दौरान, आगजनी, तोड़फोड़, एटीएम में तोड़फोड़ हुई. पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागु कर दी.

#केस 2. खरगोन में तनाव जारी


एमपी के खरगोन में राम नवमी की हिंसा के बाद अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. न ईद की नमाज पढ़ी गई न परशुराम जयंती निकली, यहां तक की अक्षय तृतीया के मौके पर कहीं सार्वजानिक शादी करने की अनुमति भी नहीं दी गई.

#केस 3. अनंतनाग में ईद पढ़ने के बाद पथराव


जम्मू-कश्मीर में ईद के मौके पर वहां के लोगों ने पहले नमाज पढ़ी, एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और फिर बाहर लौटते ही. सुरक्षा में तैनात पुलिस बालों पर पत्थरबाज़ी शुरू हो गई. बाद में सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजों को तबियत से समझा दिया। अभी भी तनाव बना हुआ है.

#केस 4. यूपी में नमाज पढ़कर लौट रहे बच्चों को गोली मार दी


यूपी के संभल में ईद की नमाज पढ़कर लौट रहे युवकों पर फायरिंग हो गई. दो पक्षों में खूब हिंसा हुई. लेकिन ये झगड़ा हिन्दू-मुस्लिम का नहीं। मुस्लिम और मुस्लिम का था. दो बच्चों सहित 4 लोगों को गोली लगी है. जिनका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. इस दौरान तोड़फोड़ और पथराव भी हुआ.

मामला असमोली थाना के सदिरनपुर का है. जहां गांव के पूर्व प्रधान और हिस्ट्री शीटर कासिम ने वर्तमान प्रधान के घर पहुंचकर हिंसा करनी शुरू कर दी थी. विवाद की वजह मक्का के पैसों को लेकर था जो सिर्फ 190 रुपए थे. इसी चक्कर में कासिम और उसके लोगों ने गोलीबारी की. गोली लगने से एक बच्चे की हालत गंभीर है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है,

Next Story