राष्ट्रीय

समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी बंद, लोक वन सहित अन्य गेहूं के भाव में आई तेजी

समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी बंद, लोक वन सहित अन्य गेहूं के भाव में आई तेजी
x
समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी बंद हो चुकी है। इसके बाद भी मंडियों में गेहूं की आवक नहीं बढ़ रही है।

समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी बंद हो चुकी है। इसके बाद भी मंडियों में गेहूं की आवक नहीं बढ़ रही है। ऐसे में गेहूं के दाम बढ़ रहे हैं। अगर महीने के हिसाब से देखा जाए तो मई का महीना चल रहा है। मई और जून के शुरुआती दिनों मे मंडियों में गेहूं की आवक तेज होनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है। समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के बाद किसान अब गेहूं के दाम बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। शायद इसी वजह से मंडियों में गेहूं की आवक कमजोर है।

बढ़ सकता है गेहूं का भाव

यह बात अलग है कि इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा ज्यादा गेहूं की खरीदी समर्थन मूल्य पर हुई है। लेकिन इसके बाद भी अब मंडियों में गेहूं नहीं पहुंच रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिछले वर्षों से इस वर्ष गेहूं के भाव अधिक हो सकते हैं।

कम हुई गेहूं की पैदावार

किसानों को इस वर्ष गेहूं की फसल में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अचानक से मौसम बदल जाने की वजह से गेहूं उत्पादक राज्यों में गेहूं का उत्पादन कम हुआ है। सबसे ज्यादा दिसंबर महीने अंतिम दिनों में बोई गई गेहूं की फसल खराब हुई है। उत्पादन प्रभावित होने का असर आज बाजार में दिख रहा है। यह बात अलग है कि समर्थन मूल्य पर किसानों ने खूब गेहूं की बिकवाली की है।

आखिर क्यों बढ़ गए गेहूं के भाव

मंडियों में गेहूं की आवक घटने की वजह से मीलरो द्वारा गेहूं के बढ़े हुए दाम देने पड़ रहे हैं। हालत यह है कि सभी गेहूं उत्पादक राज्यों में एमएसपी से ज्यादा दाम पर गेहूं की बिकवाली हो रही है। रावा, आटा, मैदा मिल में गेहूं की खूब खरीदी हो रही है इसी वजह से गेहूं के दाम बढ़े हुए हैं।

गेहूं के दाम पर एक नजर

लोकवन गेहूं के दाम इन दिनों 2400 से लेकर 2600 रुपए के बीच है। आने वाले समय में लोकवन गेहूं के भाव और बढ़ सकते हैं।

पूर्णा गेहूं की बात करें तो यह इन दिनों 2300 से 2600 रुपए प्रति क्विंटल पर बिक रहा है।

मालवा राज गेहूं की कीमत 2275 से 2300 रुपए के करीब है।

शरबती गेहूं 2400 रुपए से लेकर 3600 रुपए के बीच बिक रहा है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story