
WHATSAPP GROUP ने दुल्हन को दे दी इतनी बड़ी ख़ुशी जितना उसने सोचा नहीं था...

यूपी में फतेहपुर जिले के किशनपुर (खागा) में व्हाट्स एप ग्रुप ने एक गरीब परिवार में खुशियां भर दी। कस्बा से संचालित यमुनांचल नाम से ग्रुप से जुड़े सदस्यों ने गरीब परिवार के बेटी की शादी में सहयोग का प्रचार किया। जैसे-जैसे लोगों को गरीब परिवार के विषय में पता चला, तो लोग मदद करने के लिए एकजुट होकर आगे आए। शादी में किसी ने खाने की व्यवस्था तो किसी ने उपहार देने का संकल्प लिया।
किशनपुर नगर पंचायत में रहने वाली माया रैदास के पति की मौत कई साल पहले हो गई है। उनकी पुत्री निशा देवी की शादी 21 अपै्रल को होनी थी, लेकिन गरीबी के चलते बारातियों के खाने-पीने व शादी में उपहार की व्यवस्था को लेकर गरीब महिला परेशान थी।
यह खबर किशनपुर के यमुनांचल ग्रुप के सदस्यों को सुनने को मिली। इस परिवार की बेबसी का ग्रुप के माध्यम से सहयोग की अपेक्षा को लेकर प्रचार किया। इसकी शुरुआत गु्रप के सदस्य व कस्बा निवासी कल्लू अग्रवाल ने की। धीरे-धीरे यह मैसेज गु्रप के अलावा व्हाट्स एप में फैलने लगा।
नगर के समाज सेवी व अन्य लोग गरीब परिवार के घर जाकर सहयोग करने का आश्वासन दिया। धीरे-धीरे सहयोग करने वालों का गु्रप बढ़ता गया। फिर सभी लोगों ने गरीब के बेटी की शादी धूमधाम से कराने की योजना बनाई।
21 अप्रैल को नगर पंचायत के लोगों की एकता एक मिसाल के तौर पर देखने को मिली। जो जिस से बन पड़ा हर किसी ने सहयोग किया। ग्रुप से जुड़े सदस्य, समाज सेवी, पुलिस कर्मियों ने शादी में सहयोग किया। बरात के स्वागत से लेकर खाने पीने की व्यवस्था और शगुन के सामान का खर्च यमुनांचल गु्रप के सदस्यों ने लिया। 21 अप्रैल को बारात आई, शादी हुई और सोमवार को विदाई हुई।




