राष्ट्रीय

Lockdown 4.0 में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानिए सब कुछ

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:52 AM IST
Lockdown 4.0 में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानिए सब कुछ
x
Lockdown 4.0 में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानिए सब कुछदेशभर में लॉकडाउन चार को लेकर घोषणा कर दी गई है. इस बार

Lockdown 4.0 में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, जानिए सब कुछ

देशभर में लॉकडाउन चार को लेकर घोषणा कर दी गई है. इस बार लॉकडाउन की मियाद 31 मई तक बढ़ा दी गई है. देश में चौथा लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक होगा. इस बीच खबर आई है कि लॉकडाउन चार में भी देश में सभी मॉल, स्कूल, कॉलेज और जिम बंद रहेंगे. साथ ही 31 मई तक मेट्रो और हवाई सेवा का भी परिचालन शुरू नहीं होगा. आइए जानते हैं लॉकडाउन 4.0 में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा.

क्या खुलेगा

-ऑनलाइन लर्निंग चलती रहेगी.

-स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और स्टेडियम खुलेंगे, लेकिन कोई दर्शक नहीं होगा.

-स्टेडियम प्रेक्टिस के लिए खोले जाएंगे.

सरकारी दफ्तर खुलेंगे.

-सरकारी कैंटीन चलती रहेगी.

ATAL YOJNA से हर महीने 5000 रुपये की पेंशन पा रहे 2.2 करोड़ ग्राहक

क्या बंद रहेगी

-हवाई उड़ानें बंद रहेंगी -मेट्रो रेल सेवाएं बंद रहेंगी -स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे -होटल-रेस्तरां बंद रहेंगे -सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम पहले की तरह बंद रहेंगे -धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी जारी रहेगी.

कब-कब लगा लॉकडाउन

सबसे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया था. इसके बाद में इसे बढ़ाकर 15 अप्रैल से 3 मई तक कर दिया गया. उसे भी बढ़ाकर 4 मई से 17 मई तक कर दिया गया. अब इसे बढ़ाकर .. कर दिया गया है.

देश में कोरोना का कहर जारी

देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,852 हो गई और संक्रमितों की संख्या 90,927 पर पहुंच गई. पिछले 24 घंटों में 103 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई और संक्रमण के 3,970 नए मामले सामने आए.

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Next Story