राष्ट्रीय

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 को लेकर UPDATE, जानें कब मिलेगा फ्री मोबाइल?

Sanjay Patel
26 July 2023 7:58 AM GMT
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 को लेकर UPDATE, जानें कब मिलेगा फ्री मोबाइल?
x
Rajasthan Free Mobile Yojana 2023: राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान फ्री मोबाइल योजना की शुरुआत की गई। इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 In Hindi,: राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान फ्री मोबाइल योजना Rajasthan Free Mobile Yojana की शुरुआत की गई। इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाले स्मार्टफोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। इतना ही नहीं स्मार्टफोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके महिलाओं का प्रदान किये जाएंगे। यहां पर हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के तहत महिलाओं को कब से फोन दिया जाएगा। इस योजना का लाभ पाने के लिए कौन से आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। इसके साथ ही योजना की पात्रता क्या है।

Rajasthan Free Mobile Yojana:

मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को फ्री स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा रक्षाबंधन 30 अगस्त 2023 से फ्री मोबाइल योजना वितरण का शुभारंभ किया जाएगा। महिलाओं को लगभग 9500 रुपए की कीमत वाला मोबाइल प्रदान किया जाएगा। मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री में दी जाएगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana First Step:

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के पहले चरण में 40 लाख फोन वितरित किए जाएंगे। राजस्थान में पहले चरण में चिरंजीवी परिवारों की 10वीं और 12वीं की छात्राओं और विधवा महिलाओं को इसका लाभ मिल सकेगा। राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैम्प लगाकर रक्षाबंधन 20 अगस्त 2023 से फोन वितरित किए जाएंगे। फोन का इस्तेमाल करने की जानकारी डिजिटल सखी द्वारा दी जाएगी। डिजिटल सखी ई केवाईसी कैसे करें और फोन का इस्तेमाल कैसे करें इसकी जानकारी महिलाओं को प्रदान करेंगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Kya Hai:

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत द्वारा अपने भाषण में की गई थी। राजस्थान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी महिलाओं को प्राप्त हो सके इसके लिए उन्हें फ्री स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। राजस्थान की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। महिलाओं को दिए जाने वाले स्मार्ट फोन में 3 साल तक फ्री इंटरनेट डाटा और कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। इस योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को ही मिलेगा। स्मार्ट फोन में विभिन्न योजनाओं के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके दिए जाएंगे जिससे महिलाओं को राजस्थान में चल रही समसत योजनाओं जानकारी समय पर मिलती रहे।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Kab Milega:

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 कब मिलेगा, Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 कैसे मिलेगा, Rajasthan Free Mobile Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Online Apply Application Form Date राजस्थान की चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री स्मार्ट फोन वितरण किया जाएगा। राज्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष की ओर से उठाए गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया है कि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करे और पात्र परिवारों को घर बैठे सरकार की सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। परियोजना के तहत मोबाइल एप्लीकेशन स्मार्ट फोन में इंस्टॉल की जाएगी। इस वर्ष 40 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन देने की शुरुआत रक्षाबंधन 30 अगस्त 2023 से हो जाएगी। शेष महिलाओं को अगले दो साल में स्मार्टफोन वितरित किए जाएंगे। राजस्थान की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को स्मार्ट फोन का वितरण रक्षाबंधन 30 अगस्त 2023 से शुरू हो जाएगा। इस योजना के तहत निविदाएं 16 मई 2022 को आमंत्रित की गई थीं। तीन वर्ष के लिए स्मार्ट फोन का सारा वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Eligibility:

Rajasthan Free Mobile Yojana के लिए पात्रता क्या होनी चाहिए। राजस्थान फ्री मोबाइल लेने के लिए योग्यता क्या रखी गई है। इस बारे में जान लेना बहुत ही आवश्यक है। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का लाभ लेने के लिए महिला को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक महिला के पास जन आधार कार्ड होना चाहिए। महिला चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होनी चाहिए। इसके साथ ही परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Document:

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना का लाभ लेने के लिए महिला आवेदकों के पास यह दस्तावेज होने अनिवार्य हैं। महिलाओं के पास आधार कार्ड होना आवश्यक है। इसके साथ ही उनके पास जन आधार कार्ड भी होना चाहिए। वहीं महिलाओं का राशन कार्ड होना चाहिए। उनके पास चिरंजीवी कार्ड भी होना अनिवार्य है।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Benefits:

राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2023 के तहत निम्न लाभ सरकार द्वारा प्रदान किये जाएंगे। योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की 1.35 करोड़ महिला मुखिया को फ्री में स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इसके लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लगेगा। योजना के तहत टच स्फ्रीन स्मार्ट फोन जिसमें इंटरनेट, dual-sim, ब्लूटूथ, हॉटस्पाट, मेमोरी, वाईफाई आदि सुविधाएं मौजूद रहेंगी। फोन में राजस्थान की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ऐप इंस्टॉल होंगे। जिनकी महिलाएं जानकारी प्राप्त कर उससे जुड़ सकेंगी। महिलाओं को तकरीबन 9500 रुपए की कीमत वाला और 32GB स्टोरेज क्षमता और साढ़े 5 इंच स्क्रीन वाला फोन दिया जाएगा। मोबाइल में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। राजस्थान में वर्तमान में सरकार की 28 फ्लैगशिप योजनाएं हैं। मोबाइल के साथ 3 साल तक हर महीने 5 जीबी डेटा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा, असीमित फ्री एवं मोबाइल सिम भी फ्री में दी जाएगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Check Name Status:

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 के तहत महिला घर बैठे अपना नाम भी चेक कर सकती हैं कि महिला का नाम मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में है अथवा नहीं। इसके लिए चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया होना आवश्यक है। चिरंजीवी योजना में नाम चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जहां होम पेज पर रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें अपना जन आधार कार्ड नंबर लिखकर सर्च पर क्लिक करें। यदि महिला का नाम चिरंजीवी योजना में है तो यहां एलिजिबिलिटी स्टेटस में नाम दिखाई देगा। यदि नाम नहीं दिखाई देता तो महिला का नाम योजना में शामिल नहीं है।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 Distribution:

Rajasthan Free Mobile Yojana 2023 योजना में शामिल चिरंजीवी कार्डधारी महिलाओं को रक्षाबंधन 30 अगस्त 2023 से मोबाइल वितरित किए जाएंगे। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैम्प लगाकर फोन बांटे जाएंगे। योजना के तहत सैमसंग, नोकिया और जिओ के फोन दिए जाएंगे जो 3 वर्ष के डाटा बैकअप के साथ प्रदान किए जाएंगे। कैमरे में मोबाइल फोन लेने के लिए आधार और जनाधार लिया जाएगा। महिलाओं को मोबाइल फोन वितरण के साथ उसके इस्तेमाल करने के लिए डिजिटली साक्षर भी बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार पहले 70 हजार मास्टर ट्रेनर यानी कि डिजिटल सखी तैयार करेंगे। हर ग्राम पंचायत में 4-4 महिलाओं का समूह तैयार किया जाएगा। जिनके द्वारा फोन वितरण से लेकर उनके इस्तेमाल तक की जानकारी महिलाओं को प्रदान करेंगी। सरकारी योजनाओं के लिए इसी से आवेदन किया जा सकेगा। यदि सिम बदला गया तो यह फोन काम नहीं करेगा। फोन की प्राइमरी सिम बॉक्स को बंद रखा जाएगा। सेकेंडरी सिम में वही सिम काम करेगी जो एक्टिवेट करके महिलाओं को दी जाएगी। महिला अभ्यर्थि इस फोन को बेच नहीं सकती हैं।

Next Story