
राष्ट्रीय
Union Budget 2023 में क्या सस्ता हुआ क्या महंगा?
Abhijeet Mishra | रीवा रियासत
1 Feb 2023 1:15 PM IST
Updated: 2023-02-01 07:39:10

x
What became cheap or expensive in Union Budget 2023: सिगरेट, दरवाजे, विदेशी बर्तन महंगे हुए हैं
बजट में क्या सस्ता हुआ क्या महंगा: वित्त मंत्री ने देश का 75वां बजट पेश कर दिया है. Union Budget 2023 में सबसे बड़ी राहत टैक्स स्लैब से (New Tax Slab) है. जिसे सरकार ने 5 लाख से बढाकर 7 लाख रुपए कर दिया है. यानी 7 लाख से कम इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। जबकि 9 लाख रुपये सालाना कमाने वाले व्यक्ति को आयकर के रूप में 45000 रुपये देना होगा. यानी आय का सिर्फ 5 फीसदी. वहीँ डाकघरों में बचत की सीमा को दोगुना कर दिया गया है.
नई आय कर दर
New Income Tax Rate
The New Income Tax Rates are -
— MyGovIndia (@mygovindia) February 1, 2023
Rs 0-3 Lakhs - Nil
Rs 3-6 Lakhs - 5%
Rs 6-9 Lakhs - 10%
Rs 9-12 Lakhs - 15%
Rs 12-15 Lakhs - 20%
Above Rs 15 Lakhs - 30%
: @nsitharaman #Budget2023
यूनियन बजट में क्या सस्ता हुआ क्या महंगा?
यूनियन बजट में क्या महंगा हुआ?
- सिगरेट की कीमत 16% तक बढ़ेगी
- बरसात और धुप वाला छाता
- सोना, चांदी, प्लैटिनम महंगे होंगे
- इम्पोर्टेड यानि विदेशी सामान महंगे होंगे
- चांदी के तार, तांबा,
- किचन में इस्तेमाल होने वाली चिमनी महंगी होगी,
- पेट्रो कैमिकल 2.5% बढ़ाई गई
- सिल्वर की इम्पोर्ट ड्यूटी 10% तक बढ़ा दी गई
- गोल्ड सिल्वर और प्लैटिनम के तार में टैक्स 25% कर दिया गया है
यूनियन बजट में क्या सस्ता हुआ
- मोबाइल-स्मार्टफोन सस्ता होगा
- LED TV, सस्ती होगी
- बायोगैस से जुड़ी चीजें होंगी सस्ती
- इलेक्ट्रिक कार की बैटरी सस्ती होगी
- इलेक्ट्रिक व्हीकल भी होंगे सस्ते
- कैमरे के लेंस सस्ते होंगे, कोई टैक्स नहीं लगेगा
- इलेक्ट्रिक साइकल के दाम कम होंगे
- खिलौने, साइकिल, ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे
- बुनियादी सीमा शुल्क दरों को 21 से घटाकर 13 प्रतिशत हो गई
- पैलेडियम में टैक्स नहीं लगेगा
- हीरे के आभूषण सस्ते होंगे
Next Story




