राष्ट्रीय

West Bengal Triple Murder: पश्चिम बंगाल में हमलावरों ने चलाई अधाधुंध गोलियां, टीएमसी नेता सहित 3 लोगों की मौत, सिर काटना चाहते थे

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
7 July 2022 6:44 PM IST
Updated: 2022-10-01 15:30:52
West Bengal Triple Murder: पश्चिम बंगाल में हमलावरों ने चलाई अधाधुंध गोलियां, टीएमसी नेता सहित 3 लोगों की मौत, सिर काटना चाहते थे
x
West Bengal Triple Murder News: पश्चिम बंगाल के 24 परगना में बाइक सवार हमलावरों ने तीन लोगो को गोलियों से भूना।

West Bengal Triple Murder: बाइक से जा रहे टीएमसी नेताओं पर अधाधुंध गोलियाँ बरसाते हुए हमलाबरों ने तीन लोगो को भुना दिया। जिससे उनकी मौत हो गई है। घटना पश्चिम बंगाल के 24 परगना की है। जहाँ टीएमसी पंचायत सदस्य स्वपन मांझी सहित दो बूथ अध्यक्षों को दिन दहाड़े मौत के धाट उतार दिया गया है। घटना गुरूवार के सुबह 9 बजे की है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई कर रही है। वहीं हमलावर फरार हो गए हैं।

पार्टी की बैठक में जा रहे थें टीएमसी नेता

​​खबरों के अनुसार स्वप्न मांझी के साथ ही बूथ अध्यक्ष भूतनाथ प्रमाणिक और झंटू हलदार पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थें। जैसे ही वे कचुआ इलाके के पियर पार्क के पास पहुंचे, बदमाशों ने सड़क जाम कर तीन लोगों को गोली मार दी। आरोप ये भी है कि उन पर बम फेंका गया।

चाकू से भी हमले का प्रयास

खबरों के अनुसार हमलाबर चाकू से हमला कर तीनों के सिर काटने की फिराक में थें। गोली और बम की आवाज सुनकर लोगो की भीड़ जमा हो गई। जिसके चलते वे मौके से भाग खड़े हुए।

हत्या की जताई थी आशंका

कैनिंग वेस्ट के विधायक परेशराम दास का कहना है कि स्वपन ने हत्या कि आशंका जताई थी। उन्हें ​​​​डर था कि उनकी हत्या हो सकती है। मैंने उससे कहा कि मेरे पास आओ। हम पुलिस के पास जाएंगे, लेकिन उससे पहले ही उनकी हत्या हो गई।

Next Story