राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत

पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत
x
West Bengal 24 Parganas / Dattapukur Fire Cracker Factory Blast News: पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।

West Bengal 24 Parganas / Dattapukur Fire Cracker Factory Blast News: बंगाल के दत्तपुकुर में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के बाद चारों तरफ चीख-पुकार, धुआं और आग की लपटें दिखाई देने लगी। हादसे के संबंध में पता चला है कि 7 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। यह पटाखा फैक्ट्री अवैध बताई जा रही है। जिस पर पुलिस अब शिकंजा कसने जा रही है। स्थानीय स्तर पर लोगों को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। दमकल के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

कहां का यह मामला

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना इलाके के दत्तपुकुर पटाखा फैक्ट्री में आगजनी की घटना हुई है। बताया जाता है कि इस अवैध फैक्ट्री में सूबह के समय विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अभी मृतकों की संख्या के संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। फिर भी स्थानीय निवासियों द्वारा बताया जा रहा है कि कम से कम 6 से 7 लोगों की मौत हो सकती है।

पुलिस आग पर काबू पाने के बाद जब घर के अंदर प्रवेश करेगी उसके बाद मृतकों की सही संख्या का पता चल सकता है। बताया जाता है कि विस्फोट की वजह से पूरे इलाके में धुआं और आज की तेज लपटें दिखाई देने लगी थी। दोहे की चपेट में आने की वजह से कुछ अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई बार हो चुका हादसा

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के इलाके में कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। बताया जाता है कि समूचे क्षेत्र में कई अवैध पटाखा की फैक्ट्रियां संचालित हैं। ज्ञात हो कि राज्य के एगरा, बजबज और दत्तपुकुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में पहले भी विस्फोट हो चुका है। लेकिन स्थानीय प्रशासन है कि अवैध फैक्ट्रियों पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। कितनी बड़ी जनहानि होने के बाद भी पश्चिम बंगाल सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है

Next Story