राष्ट्रीय

Weather Update: अगले 12 से 18 घंटों के दौरान इन राज्‍यों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:38 AM IST
Weather Update: अगले 12 से 18 घंटों के दौरान इन राज्‍यों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन देश के सभी हिस्‍सों में अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। अच्‍छी खबर यह है कि दक्षिण भारत से शुरू हुआ यह क्रम अब मध्‍य और उत्‍तर भारत तक पहुंच रहा है। इसका मतलब है अच्‍छी बारिश। आइये जानते हैं बारिश को लेकर ताजा अनुमान क्‍या है।

मध्‍यप्रदेश के लिए मौसम का अलर्ट अगले 12 से 18 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं और इसके बाद बारिश भी हो सकती है।

झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए मौसम की चेतावनी अगले 6-8 घंटों के दौरान झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं।

अगले दो से तीन दिन यहां बारिश के आसार वेदर फोरकास्‍ट एजेंसी स्‍कायमेट के अनुसार उत्‍तर भारत के वाराणसी, ब्रम्‍हपुरी और गोरखपुर में बारिश के संकेत हैं। मानसून की उत्तरी सीमा अभी महाराष्‍ट्र के रत्नागिरी, शोलापुर, आदिलाबाद, ब्रह्मपुरी, पेंड्रा, वाराणसी और गोरखपुर से गुजर रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां वर्तमान में मध्य अरब सागर, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अनुकूल हो रही हैं। दक्षिण गुजरात और मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्से अगले दो से तीन दिनों के दौरान बारिश से तरबतर रह सकते हैं।

इन राज्‍यों में बढ़ेगा बारिश का क्रम पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना है। इसकी संभावना गोवा, कर्नाटक तट और केरल के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्व मध्य प्रदेश, उत्तर मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में बढ़ सकती है।

यहां मानसून के सामान्य रहने की संभावना पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बिहार, झारखंड, दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण प्रायद्वीप पर मानसून के सामान्य रहने की संभावना है। तटीय तमिलनाडु, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, दक्षिण पूर्व बिहार और झारखंड से सटे क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

पिछले 24 घंटों में ये रही स्थिति अब यदि पिछले 24 घंटों में की बात की जाए तो बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के दक्षिणी भागों में मानसून सक्रिय रहा। सक्रिय मानसून की स्थिति पूर्वोत्तर राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर तेलंगाना पर अच्‍छी-खासी हावी रही है। तमिलनाडु के पूर्वी हिस्सों में मानसून का दबदबा बना रहा, जबकि बाकी हिस्सों में यह सामान्‍य ही दर्ज किया गया।

Next Story