राष्ट्रीय

Weather Report: उत्तर भारत में बर्फवारी के साथ हुई बारिश, मौसम में बढ़ी ठंडक

यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले दो दिन हो सकती भारी बारिश
x

सांकेतिक तस्वीर 

Weather Report: दिल्ली समेत उत्तर भारत में बदला मौसम.

Weather Report: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने से दिल्ली समेत कई राज्यों में इसका असर पड़ा है। दिल्ली में ठंड ने 19 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक साल 2003 के बाद इस साल फरवरी महीने में इतनी ज्यादा सर्दी पड़ रही है। हिमाचल में भी बर्फबारी जारी है। शिमला, कुल्लू-मनाली, लाहौल-स्पीति समेत कई इलाकों में आज भी भारी बर्फबारी होगी।

पंजाब-हरियाणा में भी बिगड़ा मौसम

इस मौसम का असर पंजाब-हरियाणा में भी है। बारिश के साथ सर्द हवाएं चलीं, जिसके कारण दोनों राज्यों में तापमान में गिरावट आई। बिहार के लगभग 26 जिलों में बारिश होने के कारण यहां ठंड बढ़ गई है। वहीं, मध्यप्रदेश के भोपाल में भी पारा लुढ़कने से सर्दी बढ़ गई। यहां अगले चार दिन तक ठंड में इजाफा होने का अनुमान है। राजस्थान के जयपुर, चुरू, बीकानेर, अजमेर, जैसलमेर में भी शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई।

जारी है हिमपात

हिमाचल प्रदेश के शिमला, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी के कई क्षेत्र बर्फ की जद में आ गए हैं। कसौली की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। शिमला में 26 दिन में सीजन का तीसरा भारी हिमपात हुआ है। शुक्रवार को भी राजधानी में बर्फ गिरने के आसार हैं।

आवागमन हुआ प्रभावित

हिमाचल में 3 हाईवे व 442 सड़कें बंद हैं। अटल टनल मार्ग से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। पहले ये मार्ग सिर्फ फोर बाई फोर व इमरजेंसी वाहनों के लिए बहाल किया था।

वेसटर्न डिस्टर्बेंस का असर

राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे कई जगह हल्की बारिश हुई। जयपुर सहित कई जगह दिनभर शीतलहर के हालात रहे और दिन का पारा 9 डिग्री तक लुढ़क गया। चुरू में दिन का पारा 9, अजमेर में 7, बीकानेर में 8, जैसलमेर में 8 डिग्री गिरा। वहीं रात के तापमान में 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, फिर भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली।

शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम शुष्क रहेगा। एक दो दिन उत्तरी भागों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। इसके साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट भी हो सकती है।

वही बिहार की राजधानी पटना और आसपास के इलाके में गुरुवार की रात 20 किमी की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने हुई है। इससे ठंड में और इजाफा हो गया। पटना और आसपास में 8 से 10 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

Next Story