राष्ट्रीय

Weather Report Big Alert 17 April 2023: गर्मी का सितम जारी, लू की चपेट में आए ये राज्य, बारिश को लेकर Big Update

Weather Report Big Alert 17 April 2023: गर्मी का सितम जारी, लू की चपेट में आए ये राज्य, बारिश को लेकर Big Update
x
Weather Report Big Alert 17 April 2023: पिछले मार्च के महीने से लेकर अब तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। अभी भी कहीं कहीं बारिश की संभावना बताई जा रही है।

Weather Report Big Alert 17 April 2023: पिछले मार्च के महीने से लेकर अब तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। यह बात अलग है कि अब धूप ज्यादा खिल रही है। लेकिन अभी भी कहीं कहीं बारिश की संभावना बताई जा रही है। आमतौर पर उत्तर भारत के कई प्रदेश के कई जिलों में बादलों का डेरा जमा हुआ है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र उसके आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली मे भी बारिश होने की संभावना है।

बढ़ रहा तापमान

मौसम विभाग ने बताया है कि गर्मी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही उत्तर भारत के अधिकतम जगह का तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। दक्षिण राज्यों की बात करें तो वहां का तापमान 42 से 43 डिग्री चल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश की वजह से एक-दो दिन में अवश्य दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के बताए अनुसार दक्षिण भारत के पश्चिम बंगाल तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में लू के थपेड़े महसूस किए जा रहे हैं।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में लू के असर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही बताया गया है कि पंजाब और हरियाणा में भी लू चल रही है। आने वाले एक-दो दिनों में पंजाब और हरियाणा में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा।

विभाग का कहना है कि मध्यप्रदेश में खास तौर पर पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 और 18 अप्रैल को तेज लू चलने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।

बताया गया है कि 16 अप्रैल को देश के उत्तर-पश्चिम इलाके में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक-दो दिनों में 2 से 3 डिग्री का तापमान बढ़ जाएगा। यह पूर्वी राज्यों के लिए मौसम विभाग का आंकड़ा है।

Next Story