राष्ट्रीय

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में 21 अक्टूबर तक होगी झमाझम बारिश, जानें अपने राज्य का हाल

Weather Forecast Latest Update
x
Weather Forecast Latest Update: बारिश का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के कई राज्यों में बारिश करवा सकता है।

India Weather Forecast News, Mausam Ki Jankari: बारिश का दौर लगभग समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के कई राज्यों में बारिश करवा सकता है। देखा जा रहा हैं कि एक ओर बारिश लगभग समाप्ति की ओर है। ठंड अपना असर दिखाने लगा है। न्यूनतम पारा लगातार घट रहा है। देश के कई राज्यों में ठंड का एहसास हो रहा है। वही देश के पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा सिक्किम में बर्फबारी भी शुरू हो गई है। इसी वजह से आने वाली हवाएं मैदानी राज्यों में ठंड का एहसास करवा रही हैं।

बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम और उससे सटे पूर्व मध्य भाग कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना बन रही है। माना जा रहा है कि दिवाली के पूर्व बारिश हो सकती है।

ओडिशा में अलर्ट जारी

मौसम के पूर्वानुमान और बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र को देखते हुए उड़ीसा सरकार ने 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। राज्य के 30 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि कर्नाटक और कोंकण तट के आसपास निचले छोभ मंडल में एक नया चक्रवाती दबाव केंद्र बना हुआ है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति भी है। ऐसे में उड़ीसा सरकार अलर्ट मोड पर है।

कहां हो सकती है बारिश

आईएमडी द्वारा 21 अक्टूबर को संभावना जताई है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पांडुचेरी, केरल, अंडमान निकोबार दीप समूह, लक्ष्य दीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

स्काईमेट वेदर की जानकारी के अनुसार केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी। साथ ही दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा आंतरिक तमिलनाडु की पहाड़ियों में भी भारी बारिश हो सकती है। पूर्व दक्षिण मध्य प्रदेश झारखण्ड और हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होगी।

Next Story