राष्ट्रीय

Weather Forecast: एमपी को बारिश से मिलेगी राहत, इस सप्ताह 18 राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा

Madhya Pradesh Weather Forecast
x
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश को बारिश से राहत मिलने वाली है।

Madhya Pradesh Weather Forecast: लगातार हो रही बारिश से मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) द्वारा बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) को बारिश से राहत मिलने वाली है। लेकिन इस सप्ताह देश की करीब 18 राज्यों में जमकर बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वी राजस्थान और इससे लगे हुए उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश पर बना निम्न दाब का क्षेत्र अब दक्षिण राजस्थान के मध्य हिस्सों की ओर बढ़ गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान कुछ इस तरह है।

मध्यप्रदेश और राजस्थान में बारिश के हालात

अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र तथा राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में तेज बारिश होने की संभावना है। इसी तरह उत्तरी गुजरात में भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में 2 सेंटीमीटर तक इधर बारिश की संभावना है।वर्तमान समय में लगातार हुई बारिश से मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई इलाके बाढ़ की चपेट में है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई दौरा किया।

साथ ही मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार रात 10 बजे तक 2446 लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाके से बाहर निकाला जा सका है। वहीं राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। करीब 4200 लोगों को पहले ही निकाल कर बाहर किया जा चुका है। मध्य प्रदेश में बाढ़ के खतरे से निपटने हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

गंगा खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर

उत्तर प्रदेश के बदायूं में गंगा खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर चल रही है। सहसवान और उसहैत क्षेत्र में करीब 10 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में बुरी तरह फंसे हुए। गांवों में करीब 4 से 5 फुट पानी भरा हुआ है। प्रशासन गांव खाली करवाने दिशा में पूरी मुस्तैदी के साथ लगा हुआ है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story