राष्ट्रीय

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ तेज, 12 जिलों में मूसलाधार बारिश, जारी हुआ Yellow Alert! जानें

Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ तेज, 12 जिलों में मूसलाधार बारिश, जारी हुआ Yellow Alert! जानें
x
Rajasthan Weather News, Rajasthan Mausam Ki Jankari: इस समय हर दिन मौसम बदल रहा है। लगातार पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम को प्रभावित कर रहा है।

Rajasthan Weather News, Rajasthan Mausam Ki Jankari: इस समय हर दिन मौसम बदल रहा है। लगातार पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम को प्रभावित कर रहा है। वही मानसून का असर भी शुरू हो चुका है। राजस्थान में मानसून आने से पहले पश्चिमी विक्षोभ का लगातार दौर जारी है। पूरे प्रदेश में हेलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं यह भी कहा गया है कि 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। गिरने की भी संभावना दी गई है।

कब से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के बताए अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 5 जून को राजस्थान पहुंच जाएगा। इस कारण पाकिस्तान से लगे कई सीमाई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 7 जून तक रहेगा। इसके बाद एक बार फिर मौसम में परिवर्तन संभव है।

बढ़ेगा तापमान

माना जा रहा है कि जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होगा एक बार फिर तापमान में वृद्धि होगी। मौसम विज्ञान विभाग जयपुर केंद्र के बताए अनुसार जून के प्रथम सप्ताह में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा। दूसरे सप्ताह में तापमान में वृद्धि होगी। यह वृद्धि 3 से 5 डिग्री तक हो सकती है। कई जगह लू चलने की आशंका व्यक्त की गई है।

यहां हो सकती है तेज बारिश

राजस्थान में दिख रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से बताया गया है कि कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भरतपुर धौलपुर जोधपुर अजमेर, पाली, भीलवाड़ा, सिरोही, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, और उदयपुर मैं तेज बारिश के साथ तेज चलने की संभावना जताई गई है।

Next Story