राष्ट्रीय

Weather Forecast: बर्फबारी का असर मैदानी इलाको में, गिरने लगा पारा, दो राज्यों में बारिश की आशंका

MP Cold Wave Alert
x
Weather Forecast: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में ठंड के रूप में दिखाई देने लगा है।

Weather Forecast: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में ठंड के रूप में दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान में सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर चुकी है। दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही हैं। वही रात के समय कई जगहों में शितलहर का असर है।

गिर रहा तापमान

जानकारी के अनुसार पहाड़ी इलाकां में हो रही बर्फबारी का असर तेजी के साथ दिखने लगा है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री किया गया हैं। वहीं मध्य प्रदेश कें नौगावं में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। पंजाब, हरियाणा के साथ ही मध्य प्रदेश के कई इलाकां में रात का तापमान कम हो रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रका है कि आने वाले दिनो में अगर पहाडी इलाकों में बर्फबारी का दौर चलता रहा तो तेजी के साथा तापमान गिर जायेगा।

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के बताएं अनुसार माना ज रहा है कि आने वाले समय में देश के कई राज्यों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बताया गया है कि दक्षिण भारतीय राज्यों में आने वाले दिनो में भारी बारिश हो सकती है। 21 और 22 नवम्बर को उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिण तटीय में आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कई जगहों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम और इससे लगे हुए दक्षिण पूर्व बंगाल की खाडी के बना डिप्रेशन अगले 48 घंटों में उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तटों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में इन स्थानां में तेज बारिश हो सकती है।

Next Story