
Weather Forecast Diwali 2022: कर लें पहले से तैयारियां..दिवाली पर इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी!

Weather Forecast Diwali 2022, Diwali Mausam: मौसम विभाग की माने तो दीपावली पर पानी गिरने का संयोग बन रहा है। अगर पानी गिरता है तो निश्चित तौर पर इस वर्ष की दीपावली फीकी हो जाएगी। मौसम विभाग कहा गया है कि देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर चल रहा है। समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है। जीवन अस्त-व्यस्त है लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
हो रही बर्फबारी
मौसम विभाग के बताए अनुसार जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर है। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में काफी बर्फबारी हुई है।
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात
दक्षिण पूर्व तथा पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में 22 अक्टूबर तक यह दबाव बढ़कर एक बवंडर का रूप लेगा। वहीं 24 अक्टूबर तक यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश के तट पर पहुंच जाएगा। धीरे-धीरे चक्रवात बंगाल, उड़ीसा, झारखंड समेत कई राज्यों को प्रभावित करेगा जिससे बारिश होगी।
उड़ीसा सरकार ने जारी किया अलर्ट
चक्रवात को देखते हुए उड़ीसा सरकार ने अपने सभी शासकीय कर्मचारियों को अलर्ट किया है। माना जा रहा है कि तूफान का असर तीव्र हो सकता है इसलिए 23 से 25 अक्टूबर के बीच कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 40-45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के बीच हवाएं चल सकती हैं।
25 को यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के बताए अनुसार महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिल नाडु, पांडिचेरी, केरल, अंडमान निकोबार दीप समूह, लक्ष्यद्वीप, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कई हिस्सों में तथा केरल, तमिल नाडु कर्नाटक और आंध्र प्रदेश मे 25 अक्टूबर को तेज बारिश हो सकती है।




