श्रीनगर की डल झील जमी,एमपी में भी कड़ाके की ठंड
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी एवं बादल छटने के साथ ही फिजा में जबदस्त ठंडक घुल गई हैं। कड़ाके की ठंड होने के कारण इसका जन जीवन पर भी असर पड़ रहा है। दिन भर सर्द हवाऐं लोगो को परेशान करती रही।
जमी डल झील
ठंड का असर इस कदर है कि इन दिनों श्रीनगर की डल झील भी जम गई है। श्रीनगर का तापमान मांइनस सात डिग्री पहुच गया है। इससे झीम में शिकारो का चलना भी बदं हो गया हैं। जो भी शिकारों चल रही वे बर्फतोड़ने के बाद ही चल पा रही है।
एमपी का भी लुढ़का पारा
मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड से ठिठुर गया।ं रात का तापमान लुढ़ककर 7.0 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। 23 दिन बाद रात सबसे सर्द रही। इससे पहले 21 दिसंबर को रात का तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर से सूखी व सर्द हवा के आने से तापमान में गिरावट हुई। ठंडी हवा से 24 घंटे में दिन में पारा ऊपर नहीं चढ़ा सका। अभी ऐसी ही ठंड रहेगी।