राष्ट्रीय

Weather Alert: चक्रवात ‘बिपरजॉय’ बनेगा और भी खतरनाक, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Biparjoy Alert
x
Cyclone Biparjoy Alert: देश के नागरिको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के तटीय इलाकों में Cyclone Biparjoy का खतरा मंडरा रहा है।

Cyclone Biparjoy Alert: देश के नागरिको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के तटीय इलाकों में Cyclone Biparjoy का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफ़ान बिपरजॉय को लेकर अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा की बिपरजॉय अगले 24 घंटो के अंदर भयानक रूप ले सकता है। वैज्ञानिको की माने तो अगले दो तीन दिनों के अंदर यह तूफ़ान उत्तर से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने भारत के तटीय राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरब सागर में Cyclone Biparjoy और Bay Of Bengal में Low Pressure Area के कारण केरल में गरज के साथ भारी वर्षा और तेज हवा का चलना जारी है। वेदर डिपार्टमेंट ने केरल के दक्षिणी और मध्‍यवर्ती इलाकों में भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। केरल के 6 जिलों में कल तक के लिए येलो अलर्ट की घोषणा की गई है।

मछली पकड़ने पर लगी रोक

केरल के तटवर्ती इलाकों में, मशीन चालित नौकाओं से मछली पकड़ने पर कल आधी रात से रोक लगा दी गई है। यह प्रतिबंध 52 दिन यानी 31 जुलाई तक लागू रहेगा। इस दौरान केरल के बंदरगाहों से करीब चार हजार मछली पकड़ने वाली नौकाएं संचालित नहीं हो सकेंगी। यह प्रतिबंध मछली पकड़ने वाली पारंपरिक नौकाओं पर लागू नहीं है। प्रतिबंधित अवधि के दौरान मछुआरों को मुफ्त राशन दिया जाएगा।

राज्य सरकार ने अन्य राज्यों के मछली पकड़ने वाले जहाजों को कल आधी रात से पहले केरल तट छोड़ने का निर्देश दिया था। राज्य के तटवर्ती जिलों में चौबीसों घंटे चलने वाले नियंत्रण-कक्ष स्थापित किए गए हैं।

मछली पकड़ने से समुद्री पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए राज्य सरकार 1988 से प्रतिवर्ष कुछ समय के लिए मछली पकड़ने पर रोक लगाती है। इसके लिए उस अवधि का चयन किया जाता है, जो मछली का प्रजनन-काल होता है। इससे समुद्र में मछलियों की संख्या को सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 39 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहते हुए 23 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा बीस से तीस किलोमीटर की गति से हवाएं चलने का अनुमान है। कल का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Next Story