राष्ट्रीय

Weather Alert! देश के इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, चलेगी शीतलहर

These states of country will suffer fiercely for two days cold wave will be accompanied by fog
x
Weather Update: देश भर के कई राज्यों में आने वाले समय में सर्दी का सितम होगा तेज

Weather News In Hindi: आने वाले समय में देश के कई राज्य में सर्दी का सितम तेज होगा और शीतलहर चलेगी। मौसम विभाग (weather department) ने अपने डेली बुलेटिन में कहा कि देश के कुछ हिस्सों में तापमान गिरना तय है। 17 से 21 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में शीतलहर के हालात बन सकते हैं। 18 से 21 दिसंबर तक उत्तरी राजस्थान में और 19 से 21 दिसंबर तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में यही स्थिति रहेगी।

4 डिग्रा तक गिर सकता है पारा

मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले 4 से 5 दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अलावा गुजरात के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे आ सकता है। पूर्वी भारत और महाराष्ट्र में यह गिरावट 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की रहेगी। पंजाब और हरियाणा एवं उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की चादर होगी।

शून्य से नीचे पहुचा गुलमर्ग का तापमान

इन दिनों उत्तरी कश्मीर का मौसम एक दंम ठंडा हो गया है और यहां शीतलहर तेज हो गई है। टूरिस्ट प्लेस गुलमर्ग में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। स्कीइंग रिसॉर्ट में तो पारा शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया।

श्रीनगर में बीती रात तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इस सर्दी में ग्रीष्मकालीन राजधानी में सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया था। अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तो शुक्रवार को उत्तराखंड में भी बर्फ गिरने की आशंका है।

Next Story