राष्ट्रीय

Aadhaar से लिंक होगा Voter ID Card, एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में नाम वालों की पहचान हो सकेगी संभव

Aadhaar Card Voter ID Link
x
Aadhaar Card Voter ID Link: चुनाव आयोग बहुत जल्दी वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने जा रहा है। इसके लिए वोटर आईडी कार्डधारकों को एक फार्म भरना होगा।

Aadhaar Card Voter ID Link: चुनाव आयोग बहुत जल्दी वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने जा रहा है। इसके लिए वोटर आईडी कार्डधारकों को एक फार्म भरना होगा। सुरूआती समय में यह वोटर आईडी कार्डधारकों के स्वैच्छिक रखा गया है वह बिना किसी दबाव के वोटर आईडी को आधार से लिंक करवा लें। इसके लिए चुनाव आयोग मतदाता जागरूकता अभियान भी चलायेगी। वहीं चुनाव आयोग के प्रधान सचिव अजोय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि आधार से वोटर आईडी लिंक होने के बाद एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में नाम रजिस्टर कराने वालों की पहचान हो सकेगी।

कुछ इस तरह चल रही तैयारी

वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने चुनाव आयोग पूरी तैयारी के साथ 1 अगस्त से 31 दिसम्बर तक जागरूकता कार्यक्रम चलाने की तैयारी में है। वही इसके पूर्व जुलाई महीने में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। बताया गया है कि सबसे पहले कैम्प लगाकर आधार कार्ड से वोटर आईडी कार्ड लिंक करने की दिशा में पूरा प्रयास किया जायेगा।

भरना होगा फार्म 6बी

मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले फार्म-6बी भरना होगा। इस फार्म के आधार पर वोटर आईडी को आधार से लिंक किया जायेगा। वही यह भी बताया गया है कि अभी यह स्वैच्छिक है। जिन मतदाताओं द्वारा लिंक नही करवाया जायेगा उनके नाम मतदाता सूची से नही हटाया जायेगा। लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में सभी को यह करवाना होगा।

मार्च 2023 रखा गया लक्ष्य

चुनाव आयोग पूरी तैयारी के साथ वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने की दिशा में प्रयासरत है। आयोग ने 31 मार्च 2023 तक 100 प्रतिशत स्वैच्छिक आधार पर वोटर आईडी को आधार से लिंक करने की समय सीमा निर्धारित की है। आयोग का मानना है कि वर्ष 2024 के आम चुनाव से पहले यह प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी। मतलब कहने का कि 2024 के चुनव के समय जारी होने वाले वोटर लिस्ट में सभी मतदाताओं की वोटर आईडी आधार से लिंक हो जायेगी।

Next Story