
इंसानों को मारकर मांस खाने वाले पिशाच के डर से ग्रामीणों ने खुद को किया कैद, जानें पूरा मामला

आंध्र प्रदेश में पिशाच का आतंक: आंध्र प्रदेश के एक गांव में इंसानों को मारकर उनका मांस खाने वाले पिशाच के कारण लोगों में भय का माहौल है. ग्रामीणों ने खुद से घर से निकलना बंद कर दिया है. न कोई घर से निकल रहा है न किसी और को निकलने दे रहा है. सड़के सूनी हैं दुकाने बंद हैं. दिन के वक़्त भी गांव में ऐसा माहौल है जैसे लॉकडाउन लग गया हो.
मामला राज्य के श्रीकाकुलम जिले सरबुज्जीली मंडल में स्थित वेनेलावलास गाँव का है. जहां लोग इंसानी मांस खाने वाले पिशाच से बचने के लिए अपने घर के चारों तरफ नींबू और मिर्ची लटका रहे हैं. किसी को घर से बाहर निकलता होता है तो वो अपने साथ नींबू लेकर जाता है.
श्रीकाकुलम के गांव में पिशाच का पूरा मामला
दरअसल इस गांव में बीते एक महीने में 4 मौते हुई हैं. अबतक आरोपी नहीं पकड़ा गया है. गांव वाले इन रहस्य्मयी मौतों का जिम्मेदार एक इंसान को मारकर उनका मांस खाने वाले पिशाच को मान रहे हैं. ग्रामीणों ने इसके डर से खुद को अपने घरों में कैद कर लिया है. डर का आलम ऐसा है कि गांव में बैंक से लेकर दुकान और सरकारी कार्यालय बंद हो गए हैं.
वेनेलावलास गाँव के लोगों का कहना है कि जब से ऐसी घटनाएं सामने आई हैं तब से गांव के कई लोगों को बीमारी ने पकड़ लिया है. बुरी आत्माएं लोगों को मारने के लिए बैठी हुई हैं. इसी लिए यहां रहस्य्मयी मौते हो रही हैं.
भूत-पिशाच के प्रकोप से बचने के लिए जब ग्रामीणों ने पुजारियों से यह बात बताई तो उन्होंने लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया और घर के चारो तरफ नींबू-मिर्ची लटकाने के लिए कहा. ग्रामीणों ने इसके बाद 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक खुद गांव को बंद कर दिया।
उन 4 लोगों की मौत कैसे हुई
इसका पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन इसके पीछे किसी प्रेत का हाथ है या उनकी बीमारी से मौत हुई है यह जांच का विषय है. वैसे भूत प्रेत को सरकार और कानून नहीं मानता है. लेकिन ग्रामीणों का कहना है की उनके गांव में पिशाच घुस गया है जो एक-एक करके लोगों को अपना शिकार बना रहा है.




