राष्ट्रीय

VIDEO: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश, F-16 गिराने के दिए सबूत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:35 AM IST
VIDEO: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के झूठ का किया पर्दाफाश, F-16 गिराने के दिए सबूत
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने सोमवार को F-16 लड़ाकू विमार के मार गिराए जाने पर पाकिस्तान द्वारा बोले जा रहे झूठ का पर्दाफाश किया है. भारतीय वायुसेना के एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने सबूतों को जारी किया. एयर वाइस मार्शल कपूर ने कहा कि भारतीय वायुसेना के पास पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के अकाट्य सबूत हैं. उन्होंने कहा कि 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान वायुसेना ने एफ-16 का प्रयोग किया था और भारतीय वायुसेना के मिग-21 बाइसन विमान ने उसे मार गिराया था.

एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि 27 फरवरी को दो लड़ाकू विमान गिराए गए थे. इनमें से एक भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान था, जबकि दूसरा पाकिस्तान का एफ-16 विमान था. पाकिस्तान के एफ-16 विमान की पहचान उसके इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर और रेडियो ट्रॉन्सक्रिप्टस से की गई थी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए हमने यह सूचना सार्वजनिक नहीं की थी.

उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के पास पाकिस्तान के एफ-16 विमान मार गिराए जाने के कई विश्वसनीय सबूत हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विमान किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं कर पाए थे. पाकिस्तानी विमानों को एयरबोर्न वॉर्निंग और कंट्रोल सिस्टम (AWACS) द्वारा तत्काल ही पकड़ लिया गया था. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के विमानों ने तीन ग्रुप में देश की सीमा में घुसने का प्रयास किया. इस दौरान ही विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को ढेर कर दिया.

Next Story