राष्ट्रीय

Video: जयमाला स्टेज पर आपस में भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन, एक-दूसरे पर बरसाए इतने चांटे की सूज गया दोनों का मुँह

Video: जयमाला स्टेज पर आपस में भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन, एक-दूसरे पर बरसाए इतने चांटे की सूज गया दोनों का मुँह
x
दूल्हा-दुल्हन इस वीडियो में वरमाला पहनाने की बजाए थप्पडों की बरसात कर देते हैं. इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है.

इस समय शादी का सीजन चल रहा है। हर किसी के यहां 4-6 कार्ड शादी के पडे ही होंगे। शादी कार्यक्रम (Wedding Season)में पहुंचने के बाद हर घराती-बराती यह चाहता है कि जयमाला (Jaimala) में दूल्हा-दुल्हन (groom-bride) को एक साथ देख कर ही जाएं। लेकिन जयमाला कार्यक्रम में में जयमाला के साथ ही और भी कई तरह-तरह की रस्में ऐड कर दी गई हैं। कहीं पर जय माला पहनाते समय लड़का-लड़की के पक्ष वाले एक दूसरे को उठा लेते हैं। लड़का-लड़की एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। कहीं-कहीं तो केक भी काटा जाता है। लेकिन इस बीच बवाल भी बढ़ता ही जा रहा है।

हाल के दिनों में एक शादी के दौरान का एक वीडियो वायरल (Social Media) है। जिसे देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही। तो वही जो उस शादी कार्यक्रम में मौजूद थे उनका क्या हुआ होगा। हम बात कर रहे हैं उस वीडियो के इसमें वरमाला पहनाने के बजाय लड़का लड़की आपस में थप्पड़ बाजी करने लगते हैं।



मामला क्या है?

अगर मामले के संबंध में वीडियो में नजर दौड़ाई जाए तो पता चलता है कि लड़का लड़की वरमाला स्टेज पर खड़े हैं। लड़की अपने हाथ में मिठाई लिए लड़के को खिलाना चाह रही है। लेकिन लड़के का ध्यान कैमरे की ओर है साथ ही वह लड़की को भी कैमरे की ओर ध्यान देने का इशारा करता है। और लड़की मिठाई खिलाने पर ध्यान दे रही होती है।

जब कई प्रयास करने के बाद भी लड़की लड़के को मिठाई नहीं खिला पाती तो वह गुस्से में आकर मिठाई लड़के के मुंह पर मल देती है। लड़की के ऐसा करने पर लड़का लड़की पर थप्पड़ जड़ देता है। फिर क्या लड़की भी बिना डरे, बिना शर्माए, बिना झिझक के लड़के को प्रतिउत्तर में तगड़ा तमाचा जड़ देती है।

इसके बाद यह क्रम एक दूसरे पर चलता रहता है। लोग वीडियो बनाते रहते हैं। आज यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है इस वीडियो को देखकर लोग हैरान है तो वही समाज में विकसित इन रस्मों पर सवाल भी उठने लगे हैं।

Next Story