राष्ट्रीय

दुर्लभ पक्षी हॉर्नबिल की बेरहमी से हत्या का वीडियो वायरल, देख आंखो आ जायेंगे आँसू..

Suyash Dubey | रीवा रियासत
16 Jun 2022 10:04 AM IST
Updated: 2022-06-16 04:35:52
दुर्लभ पक्षी हॉर्नबिल की बेरहमी से हत्या का वीडियो वायरल, देख आंखो आ जायेंगे आँसू..
x
Nagaland Hornbill Bird Viral Video: नागालैंड (Nagaland) से एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक दुर्लभ भारतीय हॉर्नबिल पक्षी (hornbill bird) को बेरहमी प्रताड़ित कर मौत के घाट उतार दिया गया।

Nagaland Hornbill Bird Viral Video: सोशल मीडिया में पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा, जिसमे एक दुर्लभ हॉर्नबिल पक्षी (Rare Hornbill Bird) को बेरहमी से मारा जा रहा था, उसे इतना टॉर्चर किया गया की उस बेजुबान पक्षी की मौत हो गई। हॉर्नबिल पक्षी पक्षी का शिकार करना अपराध है, यह वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के शेड्यूल वन स्पीशीज की श्रेणी में आता है। इसका शिकार करने वालो भारी दंड दिया जाता है।

Nagaland Hornbill Bird Viral Video:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो में घटित, घटना नागालैंड (Nagaland) के वोखा जिले (Vokha District) की बताई जा रही है।वायरल वीडियो के आधार पर नागालैंड पुलिस (Nagaland) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इस केस में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कई सोशल प्लेटफॉर्म्स पर इस घटना की यूजर्स कड़ी निंदा कर रहें हैं। नागालैंड में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है क्योकिं यहां हर साल हॉर्नबिल फेस्टिवल मनाया जाता है। बता दें कि हॉर्नबिल महोत्सव हर साल 1 से 10 दिसंबर तक नागालैंड में समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में मनाया जाता हैं। वहां इसे 'त्योहारों का त्योहार' भी कहा जाता है।

Next Story