राष्ट्रीय

Video : Indian Army का जबर्दस्‍त पलटवार, पाक की कई चौकियां कींं तबाह, देखें यह वीडियो

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
Video : Indian Army का जबर्दस्‍त पलटवार, पाक की कई चौकियां कींं तबाह, देखें यह वीडियो
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
Indian Army : भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान को करारा जवाब दिया है। बार-बार हो रही संघर्ष विराम उल्‍लंघन की घटनाओं के बाद जब पाक इन हरकतों से बाज नहीं आया तो आज भारतीय सेना ने पलटवार करते हुए पाकिस्‍तान की चौकियां तबाह कर दी हैं। भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार सेना के जवानों ने हाल ही में कुपवाड़ा सेक्टर के सामने स्थित पाकिस्तान सेना की चौकियों को निशाना बनाने के लिए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों और आर्टिलरी गोले का इस्तेमाल किया। यह जम्मू-कश्मीर में घुसपैठियों को भारतीय क्षेत्र में धकेलने के लिए पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में था।
यहां देखें, सेना ने किस तरह उड़ाए दुश्‍मन के ठिकाने
एक दिन पहले ही सोपोर में हुआ था आतंकी हमला बुधवार को ही उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला हुआ था। वर्दी में खरीदारी कर रहे दो SPO (स्पेशल पुलिस आफिसर) पर घात लगाकर आतंकियों ने हमला किया और फरार हो गए। जम्मू कश्मीर पुलिस के SOG के जवान, सेना व CRPF के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया है। सुरक्षाबलों का दावा है कि हमला करने वाले इलाके में ही हैं। हमले में एक एसपीओ शहीद व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। हमले में स्थानीय दुकानदार की मौत हो गई है।
Next Story