राष्ट्रीय

Video: Amphan Cyclone ने मचाई तबाही, नदी जैसा दिखने लगा Kolkata Airport

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:52 AM IST
Video: Amphan Cyclone ने मचाई तबाही, नदी जैसा दिखने लगा Kolkata Airport
x
Amphan Cyclone के कारण भारी बारिश हुई है। जिसके चलते Kolkata Airport जलमग्न हो गया है। Airport का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हुआ है।

पश्चिम बंगाल में Amphan Cyclone के कारण भारी बारिश हुई है। जिसके चलते Kolkata Airport जलमग्न हो गया है। Airport का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त भी हुआ है। हर तरफ पानी भर गया। एयरपोर्ट से कार्गो की उड़ाने भी निरस्त कर दी गईं। आलम यह थी कि यहां खड़े भारी हवाई जहाज हिल गए और वे पानी में डूब गए। रनवे से लेकर पूरे एयरपोर्ट का नजारा किसी नदी जैसा नजर आया।

Amphan Cyclone ने पश्चिम बंगाल को हिलाकर रख दिया। 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं तो लोग दहल गए। कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़े 40 टन (40 हजार किलो) के प्लेन भी चक्रवात अम्फान (Amphan Cyclone) में थरथराने लगे। देखते ही देखते पूरा एयरपोर्ट जनमग्न हो गया। चक्रवात अम्फान से कोलकाता एयरपोर्ट (Kolkata Airport) का क्या हाल हुआ तस्वीरें देखें...

नेपाल ने नए नक़्शे में भारत की जमीन खुद की बताई, India ने चेताया, स्वीकार नहीं है ऐसी हरकत

लोग बोले कभी नहीं देखी ऐसी तबाही

बंगाल के कई लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा तूफान पहले कभी नहीं देखा तो कुछ बुजुर्गों ने कहा कि तीस दशक पहले उन्होंने ऐसी तबाही देखी थी। चक्रवात अम्फान ओडिशा (Amphan in Odisha) से होते हुए पश्चिम बंगाल (Amphan Cyclone in west bengal) पहुंचा है।

लगा नदी के बीच उतार दिए गए प्लेन

एयरपोर्ट पर खड़े प्लेन को देखकर लग रहा है जैसे वह किसी नदी से बीच में उतार दिया गया हो। प्लेन के पहिए पूरी तरह से पानी में डूबे हैं। हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

1 जून से ये 200 ट्रेनें चलेंगी, इनके लिए आज सुबह 10 बजे से ऑनलाइन बुकिंग होगी। ..देखे लिस्ट

हिल गए 40 टन के जहाज भी

कोलकाता एयरपोर्ट पर लोगों ने ऐसा पहली बार देखा। अम्फान तूफान की रफ्तार के आगे 40-40 टन के जहाज भी थरथरा रहे थे। उनके पहियों के लिए चोक्स (अवरोधक) लगाए गए थे जिससे वे हवा में इधर-उधर हिलकर एक दूसरे को नुकसान न पहुंचा दें।

पुलिस ने किया आगाह

पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान अम्फान का असर दिखना शुरू हो गया है। दीघा में समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें और तूफानी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। अम्फान पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया द्वीप से ही टकराने वाला है। इस दौरान स्थानीय पुलिस लोगों को आगाह कर रही है कि वे किसी भी हाल में अपने घरों के अंदर ही रहें।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Next Story