राष्ट्रीय

VIDEO: पुलवामा 2 को अंजाम देने जा रही थी 50 किलो IED से लदी कार, सुरक्षाबलों ने पहले ही उड़ा दिए परखच्चे

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:53 AM IST
VIDEO: पुलवामा 2 को अंजाम देने जा रही थी 50 किलो IED से लदी कार, सुरक्षाबलों ने पहले ही उड़ा दिए परखच्चे
x
जम्मू कश्मीर में आतंकी पुलवामा 2 को अंजाम देने जा रहें थें। जिसे भारत के सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। आतंकी मूसा का बदला लेने एक बार फिर आ

जम्मू कश्मीर में आतंकी पुलवामा 2 को अंजाम देने जा रहें थें। जिसे भारत के सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। आतंकी मूसा का बदला लेने एक बार फिर आतंकियों ने पुलवामा-2 जैसे हमले की साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने एक कार में 50 किलो IED रखा, जिस पर इस कार के जरिए वे एक बार फिर सुरक्षाबलों के काफिले को शिकार बना सकें। परन्तु सुरक्षाबलों ने उनकी इस साजिश पर पानी फेर दिया और कार के परखच्चे उड़ा दिए

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए एक सैंट्रो कार से 50 किलो विस्फोटक बरामद किए हैं। 2019 में हुए आतंकी हमले की तर्ज पर पुलवामा 2 जैसे इस विस्फोटक को यहां सुरक्षाबलों के किसी काफिले पर हमले के लिए लाए जाने का शक जताया जा रहा है। गाड़ी में सुरक्षाबलों को 50 किलोग्राम के आसपास आईईडी मिली थी, जिसके बाद इसे कंट्रोल्ड एक्सप्लोजन के जरिए ब्लास्ट करते हुए एक बड़ी साजिश को टाल दिया गया।

LOCKDOWN 5 का खाका तैयार, इस बार होगा सब कुछ अलग, पढ़िए जरूरी खबर

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को इस बात के इनपुट्स बीते तीन दिनों से मिल रहे थे कि किसी वाहन के जरिए घाटी के दक्षिणी हिस्से में सुरक्षाबलों पर हमला करने की साजिश रची जा रही है। इसके अलावा इस बात का भी शक जताया जा रहा है कि बीते दिनों कश्मीर में हिज्बुल के टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों से बदला लेने की साजिश रची थी।

तीन दिन से मिल रहे थे खुफिया इनपुट्स

बताया जा रहा है कि इस कार की मूवमेंट के बारे में सुरक्षाबलों को खुफिया इनपुट्स के जरिए जानकारी मिली थी। कार की घेराबंदी किए जाने के बाद इसमें सवार लोग अंधेरे का लाभ लेकर भागने में कामयाब हुए हैं, जिनकी तलाश के लिए घाटी में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, खुफिया इनपुट्स के जरिए पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि विस्फोटकों से लदी एक कार को लेकर कुछ आतंकी पुलवामा के राजपोरा इलाके की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर तत्काल सीआरपीएफ, सेना और पुलिस की टीमों को सतर्क करते हुए सभी रूट्स पर बड़े पैमाने पर नाकेबंदी की गई। इसके अलावा वाहनों की तलाशी का अभियान भी शुरू किया गया।

VIDEO: पुलवामा 2 को अंजाम देने जा रही थी 50 किलो IED से लदी कार, सुरक्षाबलों ने पहले ही उड़ा दिए परखच्चे

रात 11-12 बजे के बीच राजपोरा के आइनगुंड के पास एक संदिग्ध वाहन के नाके की तरफ आने पर पुलिस ने उसके चालकों को रुकने का इशारा किया। इस दौरान जब गाड़ी नहीं रुकी तो जवानों ने उसकी तरफ फायरिंग की। इस बीच तेज गति से जंगली इलाके में वाहन ले जाकर वाहन चालक ने उसे वहीं छोड़ दिया और फिर मौके से फरार हो गया।

Lockdown में सबसे बड़ी राहत, 2 करोड़ लोग वापस नौकरी पर पहुंचे

जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने गाड़ी की तलाशी ली, जिसके बाद सैंट्रो कार की रेयर सीट पर एक नीले रंग के ड्रम में करीब 50 किलो आईईडी बरामद की गई। बम डिस्पोजल स्क्वॉड की मदद से गुरुवार सुबह कंट्रोल्ड एक्सप्लोजन के जरिए इस कार को उड़ा दिया। वहीं दूसरी ओर कार सवार आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किए गए।

पुलवामा श्रीनगर शहर से करीब 46 किलोमीटर दूर है। इस इलाके को हिज्बुल के आतंकियों से सबसे संवेदनशील हिस्सों में से एक माना जाता रहा है। हाल ही में सेना ने जिन टॉप आतंकियों को मार गिराया है, उनमें से कई का अंत पुलवामा के ही अलग-अलग हिस्सों में हुआ है। ऐसे में इस बात का भी शक है कि रियाज नाइकू और जाकिर मूसा जैसे आतंकियों के मारे जाने का बदला लेने के लिए आतंकी संगठनों ने इस साजिश को अंजाम दिया है। फिलहाल आईईडी की बरामदगी के बाद एनआईए को इसकी जांच सौप दी गई है।

जब पुलवामा में विस्फोटकों से लदी कार में जवानों ने कराया धमाका...

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Next Story