
VIDEO: जब दिग्विजय सिंह ने पूछा,' खाते में आए क्या 15 लाख' लड़के ने दिया ऐसा जवाब

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को 15 लाख रुपए का करारा जवाब मिला। एक लड़के ने भरी सभा में कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक करने से उसके खाते में 15 लाख रुपए आ गए।
#WATCH Bhopal: Congress candidate Digvijaya Singh asks a youth in the crowd 'did you get Rs 15 lakhs in your account?' The youth walks up to the stage and says 'Modi ji did surgical strike and killed terrorists.' pic.twitter.com/FRoVhHPk5h
— ANI (@ANI) April 22, 2019
एक चुनावी रैली के दौरान भोपाल कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। दिग्विजय सिंह ने मंच से जब यह पूछा कि पीएम मोदी ने चुनाव से पहले यह वादा किया था कि हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपए जमा करवाएंगे। क्या किसी के खाते में 15 लाख आए? उन्होंने फिर कहा कि यदि किसी के खाते में आए हो तो हाथ उठाकर बताए।
यह सुनकर सभा सुन रहे एक लड़के ने कहा कि हां मेरे खाते में आए हैं। तब दिग्विजय सिंह ने उसको मंच बुलवाया और इस संबंध में बात की तो उसने मंच से माइक पर कहा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो मेरे खाते में पैसे आ गए। यह सुनते ही मंच पर मौजूद कांग्रेस के नेताओं ने उस लड़के को मंच से नीचे उतार दिया।




