
School Syllabus Change: इस राज्य की स्कूलों के पाठ्यक्रम में हुए बड़े बदलाव

Uttarakhand Board Syllabus Change News; शिक्षा पद्धति में सुधार करने सरकार प्राथमिकता के तौर पर देख रही है। बदलते परिवेश में शिक्षा पद्धति में सुधार करना आवश्यक हो गया है। देश के भविष्य कहे जाने वाले छात्रों को वर्तमान समय अनुसार शिक्षा पद्धति में ढालने के लिए शिक्षा पद्धति में परिवर्तन आवश्यक है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है।
शिक्षा निदेशक ने की पुष्टि
विद्यालय शिक्षा परिषद के अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने सिलेबस में किये गये परिवर्तन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व में कोरोना को देखते हुए नवमी से बारहवीं तक के 30 प्रतिशत सिलेबस में कटौती की गई थी। जिसे अब सुधार करते हुए पूर्ण क्षमता के साथ जहां विद्यालयों में अध्ययन अध्यापन का कार्य शुरू हो गया है। वही सिलेबस भी पूरा लगेगा।
सिलेबस में कमी का आदेश केंद्र सरकार द्वारा दीया गया था। ऐसा तब कहा गया था जब करो ना की वजह से स्कूलों का संचालन ऑफलाइन माध्यम से नहीं हो रहा था। लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं है। विद्यालय पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के शिक्षा मंत्रालय ने निर्देश देते हुए स्कूलों के पाठ्यक्रम में परिवर्तन करने का आदेश दिया था। जिसका पालन अगले सत्र से शुरू कर दिया जाएगा।




