राष्ट्रीय

UPSC CSE 2023 का रिजल्ट जारी: 1016 कैंडिडेट सिविल सर्विसेज में सिलेक्ट हुए, 180 IAS और 200 IPS बनेंगे; लखनऊ के आदित्य टॉपर बनें

UPSC CSE 2023 का रिजल्ट जारी: 1016 कैंडिडेट सिविल सर्विसेज में सिलेक्ट हुए, 180 IAS और 200 IPS बनेंगे; लखनऊ के आदित्य टॉपर बनें
x
UPSC CSE 2023 result released: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

UPSC CSE 2023 Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 को सिविल सेवा परीक्षा 2023 (UPSC CSE 2023 Result) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। 1016 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित विभिन्न सेवाओं के लिए चुना गया है। यूपीएससी द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, 180 अभ्यर्थियों का चयन आईएएस, 200 का चयन आईपीएस और 636 का चयन अन्य सिविल सर्विसेज के लिए हुआ है।

लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव को पहला स्थान हासिल हुआ है। वहीं, अनिमेष प्रधान दूसरी और अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक मिली है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE 2023 Toppers List


पिछले एग्जाम में आदित्य की 216वीं रैंक थी

लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने पहले ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया था। 2022 में यूपीएससी परीक्षा में 216वीं रैंक हासिल करने के बाद, वह वर्तमान में हैदराबाद में आईपीएस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। इस बार उन्होंने शानदार वापसी करते हुए परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लखनऊ के सीएमएस स्कूल, अलीगंज शाखा से प्राप्त की और 2014 में 12वीं की परीक्षा 98.4% अंकों के साथ उत्तीर्ण की।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story