राष्ट्रीय

GOOD NEWS! पुरानी पेंशन योजना को लेकर UPDATE, 800000 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ, संविदाकर्मी होंगे नियमित और अब हर 3 साल में मिलेगा प्रमोशन

Rajasthan Budget 2023
x
Rajasthan Budget 2023: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट सत्र में राज्य के कर्मचारियों सहित सभी को लाभ देने की कोशिश की है

Rajasthan Budget 2023 Employees News: राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट सत्र में बंपर घोषणाएं किए है। चुनावी वर्ष में वें कर्मचारी सहित सभी वर्ग को साधने की कोशिश की है। जिससे आने वाले चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिल सकें। दरअसल राज्य सरकार का यह 5वां और आखिरी बजट सत्र था। जिसके चलते सीएम ने इसमें राज्य के 8 लाख कर्मचारियों सहित पेंशन को लेकर भी बड़े निणर्य लिए है।

इन्हे भी मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ

राज्य सरकार द्वारा की गई घोषणा के बाद राज्य के बोर्ड एवं निगम कर्मचारियों को सरकार ने खुश कर दिया है और उन्हे पुरानी पेंशन का लाभ दिए जाने की बात कही है। तो इसी तरह से पदोन्नति को लेकर भी सरकार ने कर्मचारियों के हित में निणर्य लिए है।

जानकारी के तहत राज्य सरकार ने तय किया है कि अब राज्य के कर्मचारियों को पदोन्नति में 2 वर्ष की छूट रहेगी, यानि कि उन्हे अब 3 वर्ष में पदोन्नति किया जा सकेगा। अभी 5 वर्ष में पदोन्नति दी जाती थी। सरकार के इस निणर्य से अब राज्य के कर्मचारियों को बड़े पदों पर काम करने का मौका मिलेगा।

संविदाकर्मी होंगे नियमित

राज्य सरकार ने तय किया है कि अब राज्य में ठेका प्रथा को सामाप्त किया जाएगा। तो वही संविदा में काम कर रहें कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर परमानेंट किया जाएगा। इससे संविदा में काम कर रहे कर्मचारियों में प्रसन्नता दौड़ गई है। तो वही कर्मचारी सगंठनों की वर्षो से चली आ रही मांग भी पूरी हो रही है।

पहला राज्य है जहाँ पुरानी पेंशन बहाल

ज्ञात हो कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जंहा पुरानी पेंशन बहाली का निणर्य लिया गया था। इसके साथ ही कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में ओल्ड पेंशन कर्मचारियों को दे रही है। तो वही आखिरी बजट में सीएम गहलोत ने एक बार फिर सौगातों का पिटारा खोलते हुए कई घोषणाएं की है।

Next Story