राष्ट्रीय

महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चो को जन्म, बेटे की चाहत में ऑटो चालक एक झटके में ही 7 का बना पिता

up agra news
x
यूपी के आगरा में एक महिला ने 4 बच्चो को एक साथ दिया जन्म

UP Agra News: एक महिला ने 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इन बच्चो का जन्म हो जाने से ऑटो चालक एक ही झटके में एक बच्चे की चाहत में 7 बच्चो का पिता हो गया है। महिला के एक साथ 4 बच्चो के जन्म देने का मामला उत्तर-प्रदेश के आगरा का हैं। चार बच्चों को साथ महिला के जन्म देने को लेकर लोगो में जमकर चर्चा की जा रही है।

मां और बच्चे स्वस्थ

डॉक्टरों की माने तो जच्चा और बच्चे सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। सोमवार को उसकी पत्नी के पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। उसे ईलाज के लिए ट्रांस यमुना एरिया के जय अंबे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अल्ट्रासाउंड करने के बाद आई रिपोर्ट में दो जुड़वा बच्चों के होने की उम्मीद जताई जा रही थी।

डॉक्टरों ने खुशबू का ऑपरेशन किया तो हैरान रह गए। ऑपरेशन के बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन लड़कियां और एक लड़का हुआ है। अस्पताल संचालक डॉ महेश चौधरी ने मीडिया को बताया कि मां और बच्चे पूरी तरह से ठीक है। फिलहाल बच्चों और उनकी मां को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

ऑटो चालक की थी तीन बेटियां

जानकारी के तहत ऑटो चालक मनोज कुमार की तीन बेटियां थी। उसकी पत्नी एक साथ 4 बच्चो को जन्म दिया है। जिसमें तीन बेटियां एवं एक बेटा है, यानि की ऑटो चालक अब 6 बेटियों एवं एक बेटे का पिता बन गया है।

बच्चो के लालन-पालन का टेंशन

ऑटो ड्राइवर मनोज कुमार की आर्थिक हालत कमजोर है। वह बच्चों का पेट पालने के लिए ऑटो चलाता है। मनोज कुमार परिवार के साथ एत्माद्दौला के प्रकाश नगर मोहल्ले में किराए पर रहता है। उधर, माली हालत ठीक न होने की वजह से मनोज ने पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए मकान मालिक से पैसे उधार लिए थे। उसने सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है।

Next Story