राष्ट्रीय

UP Election 2022: प्रियंका गाँधी ने जारी किया वादा पत्र, रोजगार के साथ ही युवाओं और महिलाओं पर कांग्रेस का फोकस

PRIYANKA_GANDHI
x

PRIYANKA_GANDHI

UP Election 2022: कांग्रेस ने यूपी के चुनावी वादे में रोजगार एवं महिलाओं को दिया तबज्जों.

UP Election 2022: फरवरी माह में हो रहे यूपी के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनैतिक दांव जारी है। शुक्रवार को नईदिल्ली में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा एवं राहुल गांधी ने पार्टी का चुनावी घोषण पत्र जारी कर दिया है।

नौकरी का वादा

यूपी में रोजगार को कांग्रेस ने प्रमुखता से लिया है। प्रियंका गांधी ने घोषणा की है कि यहां 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। रोजगार के अवसर तैयार करने को लेकर घोषणापत्र में लिखा गया है।

ये है प्रमुख वादे

- 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी

- 8 लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी

- परीक्षा देने जाने वालों के लिए बस और रेल यात्रा मुफ्त

- शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे

युवा है परेशान

प्रियंका गांधी ने कहा कि युवा आज परेशान है। उसे रोजगार की जरूरत है। उनका कहना है कि हमारी सरकार आएगी तो हम ये वादे पूरे करेंगे। हम सकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि विकास की बात हो। युवाओं के भविष्य की बात हो।

महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र

प्रियंका गांधी ने इससे पहले महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया था। इसमें मुफ्त बस सेवा, साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने के साथ सरकारी नौकरी में 40 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया है। प्रियंका गांधी यूपी में अपनी पार्टी से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दे रही हैं।

प्रियंका की 8 प्रतिज्ञाएं

टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी

छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी

किसानों का पूरा कर्जा माफ

2500 में गेहूं धान, 400 पाएगा गन्ना किसान

बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ

दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार

20 लाख को सरकारी रोजगार

10 लाख तक का मुफ्त इलाज

Next Story