राष्ट्रीय

UP BEd JEE Admit Card 2022: यूपी बीएड जेईई 2022 एडमिट कार्ड जारी, फटाफट से जानिए डाउनलोड करने की प्रोसेस

UP BEd JEE 2022 admit card
x
UP BEd JEE Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए बीएड का कोर्स करने की तैयारी करने वाले लाखो छात्रों के लिए बड़ी खबर है।

UP BEd JEE Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए बीएड का कोर्स करने की तैयारी करने वाले लाखो छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University, Bareilly) ने उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Uttar Pradesh B.Ed Joint Entrance Exam) के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) शनिवार, 25 जून को जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में सत्र 2022 के दाखिलों के लिए यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 06 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी। जो छात्र यूपी बीएड जेईई के लिए उपस्थित होने की योजना बना रहे हैं, वे बीएड जेईई परीक्षा (UP Bed Jee Exam) ऑफिसियल वेबसाइट upbed2022.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP BEd JEE Admit Card 2022:

  • सबसे पहले बीएड जेईई परीक्षा (UP Bed Jee Exam) ऑफिसियल वेबसाइट upbed2022.in पर जाएं
  • Home Page पर, "यूपी बीएड 2022 आवेदन पत्र और उम्मीदवार लॉगिन के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया tab ओपन होगा
  • "एडमिट कार्ड के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें'
  • यूजर आईडी और पासवर्ड अन्य मांगी गई लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
  • आपका यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • यूपी बीएड जेईई हॉल टिकट 2022 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट लें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 18 अप्रैल से लेकर 20 मई तक आवेदन मांगे गए थे। बता दें कि रूहेलखंड विश्वविद्यालय को इस साल परीक्षा के लिए 6.69 लाख आवेदन मिले हैं।

जानकारी के अनुसार UP BEd JEE रिजल्ट्स अगस्त, 2022 को जारी होने की संभावना है। छात्र अधिक जानकारी के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University, Bareilly) की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Next Story