राष्ट्रीय

Unlucky Plants: इस पौधे को जिसने भी लगाया सब बर्बाद हो गए, घर की खुशियाँ छीन लेता है

Unlucky Plants: इस पौधे को जिसने भी लगाया सब बर्बाद हो गए, घर की खुशियाँ छीन लेता है
x
Unlucky Plants: इस पौधे को जिसने भी लगाया सब बर्बाद हो गए, घर की खुशियाँ छीन लेता है! Whoever planted this plant got ruined, snatches away the happiness of the house.

Unlucky Plants: Whoever planted this plant got ruined, snatches away the happiness of the house! वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) में पौधों का भी बहुत महत्व बताया गया है। इन्हीं मान्यताओं पर अगर ध्यान दिया जाए तो पता चलता है कि हमारे घर में कहीं ऐसे पौधे तो नहीं लगे हुए हैं जिनसे जीवन में संकट उत्पन्न हो रहा है। अगर ऐसा है तो इन पौधों को दूर कर दें। वहीं अगर आप पौधे लगाने वाले हैं तो सावधान हो जाएं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में कहा गया है कि बबूल, कपास और मेहंदी का पौधा घर में लगाने से दुर्भाग्य आता है।

मेहंदी का पौधा

Unlucky Plants! वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि मेहंदी का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से बुरी आत्माओं का वास हो जाता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। इनके प्रभाव से घर में रहने वाले लोगों के बीच आपसी तनाव और विवाद की स्थिति निर्मित होती है। इसलिए मेहंदी के पौधे को घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।

बबूल का पौधा

Unlucky Plants! वास्तु शास्त्र के अनुसार बबूल के पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए। कहा गया है कि अगर बबूल का पौधा घर के आसपास अनचाहे उगा जाए तो उसे हटा देना चाहिए। घर के आस-पास बबूल का पौधा होने से पारिवारिक विवाद शुरू हो जाता है। जिस घर के आसपास बबूल का पौधा लगा होता है लोगों में कभी भी प्रेम भाव नहीं रहता।

कपास का पौधा

Unlucky Plants! घर के आसपास कपास के पौधे को भी नहीं लगाना चाहिए। कहा गया है कि इस पौधे को घर मे लगाने से आर्थिक तंगी आती है। कपास के पौधे का उपयोग मरणोपरांत कार्यों में उपयोग किया जाता है। आमतौर पर इसी वजह से कपास के पौधे को अशुद्ध मानकर दूर लगाया जाता है। साथ ही माना जाता है कि कपास के पौधे में आत्माओं का वास होता है। इसलिए भी इसे घर में नही लगाना चाहिए।

Next Story