
Unlock 4.0 : देशभर में 100 ट्रेनें चलाने की तैयारी, अभी 230 स्पेशल ट्रेन चला रही है रेलवे

देश में 1 September से Unlock 4.0 लागू हो गया है. Unlock 4.0 में केंद्र ने लगभग सभी बंदिशों को खोल दिया है. अब जल्द ही भारतीय रेलवे (Indian Railway) यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दे सकता है. रेलवे सूत्र की मानें तो जल्द ही 100 ट्रेनें पटरियों में दौड़ती नजर आएंगी. अभी रेलवे द्वारा देशभर में 230 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है.
बता दें कोरोना वायरस के चलते देश में 25 मार्च से ही सभी पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें बंद हैं. एक मई से रेलवे ने लोगों के लिए आवाजाही में राहत देते हुए 230 स्पेशल ट्रेनें चालू की थी, जो अभी भी चल रही हैं.
भारतीय अर्थव्यवस्था 40 साल में पहली बार सबसे निचले स्तर पर
लोगों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय जल्द ही और स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. Unlock-4.0 की गाइडलाइन जारी होने के तीन दिन बाद भारतीय रेलवे ने मंगलवार को कहा कि इसके लिए राज्य सरकारों से सलाह ली जा रही है. कितनी ट्रेनें और चलाई जाएंगी, यह राज्यों की मांग पर निर्भर करेगा.
रेल मंत्रालय के सीनियर अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी ने बताया कि रेलवे आने वाले दिनों में 100 और ट्रेनें चलाने की योजना पर काम कर रहा है. कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते रेलवे ने 25 मार्च से ही सभी पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस को रद्द कर दिया था.
1 मई से चलाई गई थीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने श्रमिकों के लिए 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं. इनके जरिए देश भर के श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाया गया था. रेलवे ने बताया था कि श्रमिक ट्रेनों का 85% खर्च केंद्र उठा रहा है. 15% खर्च किराए के रूप में राज्य दे रहे हैं.
7 सितंबर से शुरू होगी मेट्रो
रेलवे ने 12 मई से 15 जोड़ी एयर कंडिशन ट्रेनें और 1 जून से 100 जोड़ी टाइम टेबल्ड ट्रेनें चलाने का फैसला किया था. पिछले हफ्ते ही भारत सरकार ने 7 सितंबर से मेट्रो सर्विस शुरू करने की इजाजत दी थी. जल्द ही स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से एसओपी भी जारी की जाएगी. जिसमें मेट्रो ट्रेन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.
ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram



