
गोवा में मरे हुए व्यक्ति के नाम पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी जोइश ईरानी बार चला रही थी! सच्चाई क्या है?

Smriti Irani's Daughter Joish Irani Goa Bar: कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनकी 18 साल की बेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस का आरोप है कि यूनियन मिनिस्टर की बेटी जोइश ईरानी गोवा में रस्टॉरेंट एंड बार चलाती है जो 13 महीने पहले ही मर चुके आदमी के नामपर है. और हाल ही में बार के लाइसेंस रिन्युअल पर उस शख्स के सिग्नेचर हैं जो इस दुनिया में है ही नहीं।
कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री ईरानी और उनकी बेटी को टारगेट में लेते हुए कहा कि- जिस पार्टी से वो जुडी हैं ऐसे में उनकी बेटी संस्कारी होनी चाहिए लेकिन वो तो गोवा में किसी मरे हुए व्यक्ति के नामपर लिए लाइसेंस से बार चलाती हैं. आप लोग लूलू मॉल में हनुमान चालीसा के दीवाने हैं और उनके बच्चे संरक्षण में भ्रष्टाचार से लिप्त हैं. जिस अधिकारी ने लाइसेंसधारी को नोटिस दिया है अब उसका ट्रांसफर किया जा रहा है. गोवा के उस बार में सुरक्षा बल घूम रहे हैं.
बता दें कि कुछ दिन पहले ही गोवा आबकारी ने एक ऐसे रेस्टोरेंट एंड बार के मालिक को नोटिस थमाया था जो 13 महीने पहले मर चुके आदमी के नाम पर लिए लाइसेंस से चल रहा था और कुछ दिन पहले जब लाइसेंस रिन्यू किया गया तो उसमे मरे हुए शख्स के फर्जी सिग्नेचर थे. उस बार का नाम "सिली सोल बार'(Silly Soul Bar) है. कांग्रेस का आरोप है कि Silly Soul BAR Goa किसी और न नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी जोइश ईरानी का है.
मंत्री पद से हटें ईरानी
कांग्रेस ने कहा कि BJP हमसे नेशनल हेराल्ड केस के बारे में पूछती है, लेकिन कोई सिली सोल बार के बारे में स्मृति ईरानी से नहीं पूछता, गोवा में सिली सोल बार जो की अवैध है उसे नोटिस भेजने वाले अधिकारी की तलाश की जा रही है. स्मृति ईरानी पीएम मोदी की पसंदीदा हैं, लेकिन मोदी सरकार को उन्हें मंत्री पद से हटा देना चाहिए।
स्मृति ईरानी कांग्रेस के आरोपों पर क्या बोलीं
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बेटी पर कांग्रेस के आरोपों को झूठ बताया है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी केवल 18 साल की है। वह कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है, कांग्रेस ने बेटी के चरित्र हनन और मेरी छवि खराब करने के लिए ये आरोप लगाए हैं। मैं कांग्रेस से कोर्ट में जवाब मांगूंगी, मेरा कसूर केवल इतना है कि मैने राहुल गांधी को अमेठी में हराया, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि स्मृति की बेटी गोवा में अवैध लाइसेंस पर बार और रेस्टोरेंट चला रही है.
बग्गा ने किया पलटवार
BJP प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि- स्मृति ईरानी की बेटी Silly Soul Restaurant की मालिक नहीं है. इसी लिए उन्हें गोवा आबकारी के द्वारा नोटिस भेजे जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। उनकी बेटी 18 साल की है और वो भारत में रहती ही नहीं है. जोइश ईरानी विदेश में रहकर पढाई करती है. कांग्रेस राहुल और प्रियंका के कहने पर एक 18 साल की लड़की को टारगेट कर रही है. क्योंकि वो स्मृति ईरानी की बेटी है. उनकी बेटी अमेरिका में पढाई कर रही है.




