राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खोली ममता बनर्जी की पोल, कहा- TMC के गुंडे रात को हिन्दुओ की सुन्दर और छोटी उम्र की लड़कियों को उठाकर ले जाते है, फिर करते है ऐसा काम....

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खोली ममता बनर्जी की पोल, कहा- TMC के गुंडे रात को हिन्दुओ की सुन्दर और छोटी उम्र की लड़कियों को उठाकर ले जाते है, फिर करते है ऐसा काम....
x
पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके समर्थकों पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके समर्थकों पर यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि ममता बनर्जी टीएमसी के गुंडों को संरक्षण दे रही हैं। ईरानी ने सोमवार को कहा कि संदेशखाली की महिलाओं ने अपनी व्यथा बांग्ला में शेयर किया है। देश के कई लोग इसे समझ नहीं पाए होंगे। मैं आपको इसे बताती हूं।

उन्होंने कहा- टीएमसी के गुंडे घर-घर जाकर देखते थे कि किस घर की कौन सी औरत सुंदर है। कौन कम उम्र की है? महिलाओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के लोग उन्हें रात में उठा कर लेकर चले जाते थे। जब तक टीएमसी वाले नहीं चाहते थे, तब तक इन औरतों को नहीं छोड़ा जाता था। ईरानी के मुताबिक महिलाओं ने बताया कि टीएमसी के गुंडे ज्यादातर हिंदू परिवार की महिलाओं को टारगेट करते थे।

ईरानी ने घटना को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता हिंदुओं के नरसंहार के लिए जानी जाती हैं। वह अपने गुट के पुरुषों को महिलाओं से अभद्रता करने की अनुमति दे रही हैं। देश के लोग इसे चुपचाप कैसे देख सकते हैं। ममता राजनीतिक फायदों के लिए जातियों की गरिमा का सौदा कर रही हैं।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story