राष्ट्रीय

Union Cabinet Decisions: खोले जाएंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज, जानिए अन्य बड़े फैसलों के बारे में

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
Union Cabinet Decisions: खोले जाएंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज, जानिए अन्य बड़े फैसलों के बारे में
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को कई अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसला देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का रहा। इनसे 15,700 MBBS की नई सीटें बनेंगी। मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 24375 करोड़ का निवेश होगा। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया, यह सब अगले तीन साल में होगा। इससे शहरों और गांवों में ज्यादा डॉक्टर उपलब्ध होंगे और जनसंख्या के हिसाब से डॉक्टरों के अनुपात में वृद्धि होगी। जानिए अन्य अहम फैसलों के बारे में

शकर निर्यात को लेकर रियायत दी गई है। 6900 करोड़ की सब्सिडी चीनी निर्यात के लिए दी जाएगी। 60 लाख चीनी निर्यात को मंजूरी दी गई है। चीनी निर्यात का पैसा कंपनी के खाते में नहीं बल्कि किसानों के खाते में जाएगा। पहले ऑनलाइन स्टोर खोलने को छूट दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज कई अहम फैसले लिए गए। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इनकी सिलसिलेवार जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। क्या क्या कहा इन मंत्रियों ने पढ़ें।

  • 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। 24 हजार करोड़ की लागत से खोले जाएंगे।
  • 15 हजार से ज्यादा नए डॉक्टरों की भर्ती होगी। ग्रामीण इलाकों की डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी।
  • 60 लाख टन चीनी के निर्यात पर सब्सिडी दी जाएगी। लाखों गन्ना किसानों को फायदा होगा।
  • किसानों के खाते में सीधा पैसा भेजा जाएगा।
  • कोयला खनन और इससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 फीसदी विदेशी विनिवेश।
  • डिजिटल मीडिया में 26 फीसदी विदेशी विनिवेश को मंजूरी। सरकार से लेनी होगी मंजूरी।
Next Story