राष्ट्रीय

यूक्रेन में फंसे गिरीकुमार ने देश लौटने से किया मना, कहा मैं अपने तेंदुआ, ब्लैक पेंथर के बिना नहीं जाऊंगा

यूक्रेन में फंसे गिरीकुमार ने देश लौटने से किया मना, कहा मैं अपने तेंदुआ, ब्लैक पेंथर के बिना नहीं जाऊंगा
x
Ukraine Indian Student: यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स अपने साथ अपने पेट्स जैसे बिल्ली, चूहा, कुत्ता साथ लेकर लौट रहे हैं लेकिन गिरीकुमार को अपने तेंदुए और ब्लैक पेंथर के साथ भारत वापस आना है

Ukraine Indian Student: रूस यूक्रेन के बीच 2 हफ़्तों से जंग छिड़ी हुई है, ऐसे में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए देश के पीएम लगातार दोनों देशों के संपर्क में हैं, इंडियन स्टूडेंस्ट्स कई मील पैदल सफर करके अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं, कई भारतीयों ने अपने साथ अपने पालतू पेट्स जैसे कुत्ता, बिल्ली, चूहा साथ लेकर लौटे हैं, लेकिन एक ऐसा शख्स है जिसे उसके पालतू जानवरों को साथ नहीं लाने दिया जा रहा है, उस नागरिक का कहना है कि वह बिना अपने जानवरों के वापस भारत नहीं लौटेगा

ANI के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह शख्स अपने साथ पालतू तेंदुए और काले तेंदुए को साथ में लाना चाहता है लेकिन इंडियन एम्बेसी उसकी मदद नहीं कर रहे हैं

जो शख्स भारत नहीं लौटना चाहता है उसका नाम डॉक्टर गिरीकुमार पाटिल (Doc Girikumar Patil) जो जेगुआर कुमार (Jaguar Kumar) नाम से पूरी दुनिया में मशहूर है. डॉक्टर साहेब के शौक बहुत बड़े हैं, जहां यूक्रेन में फंसे भारतीय अपने साथ कुत्ता-बिल्ली लेकर भारत लौट रहे हैं वहीं जेगुआर कुमार को अपने साथ उनके पाले हुए तेंदुए और ब्लैक पैंथर को भी साथ में भारत लाना है। उनके बिना डॉक्टर साहेब भारत वापस नहीं लौटेंगे।

तो नहीं जाउगा इंडिया

इसमें जेगुआर कुमार का मजा लेने वाली कोई बात नहीं है, जैसे लोग डौगी और कैट पालते हैं वैसे उन्होंने पेंथर और लेपर्ड पाला है, यूक्रेन में ऐसा करना लीगल है, लेकिन भारत में नहीं है. डॉ गिरीकुमार पाटिल का कहना है कि उन्होंने मदद के लिए यूक्रेन इंडियन एम्बेसी से सम्पर्क किया लेकिन उन लोगों ने कोई सही रिस्पॉन्स नहीं दिया, उन्होंने कहा कि मैं जहाँ रहता हूँ वो इलाका रूसी सेना ने घेर लिया है.

मैंने अपने बच्चों की तरह पाला है कैसे छोड़ दूँ?

डॉ जेगुआर कुमार का कहना है कि मैं इस वक़्त खतरे में हूँ, लेकिन कोई मेरी मदद नहीं कर रहा है, बाकि स्टूडेंट्स भी तो अपने पेट्स लेकर वापस इंडिया जा रहे हैं. मैंने अपने जेगुआर और ब्लैक पैंथर को उनके बचपन से पाला है, वो मेरे बच्चों की तरह है मैं उन्हें यहां छोड़कर कैसे चला जाऊ? मैं अपने बच्चों के बिना वापस इंडिया नहीं जाऊंगा

Next Story