राष्ट्रीय

UGC NET 2022 Form Submission Last Date: यूजीसी नेट फॉर्म भरने की नई लास्ट डेट जान लो

UGC NET Exam 2022 Admit Card
x
UGC NET 2022 Form Submission Last Date: UGC NET फॉर्म भरने की आखिरी डेट को बदल दिया गया है और नई डेट जारी की गई है

UGC NET Form Submission Last Date: युनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के नेशनल एजिलिबिलिटी टेस्ट मतलब UGC NET का फॉर्म भरने की प्रोसेस जारी है, इस बार पिछले साल के दिसम्बर और इस साल के टेस्ट को मिलाकर परीक्षा ली जाएगी, मतलब कैंडिडेट्स भी ज़्यादा होंगे और UGC NET क्लियर करने वालों की संख्या भी दोगुनी होगी। UGC ने अब NET का फॉर्म भरने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है. ये तारीख दिसंबर 2021 और जून 2022 की परीक्षाओं के लिए आगे बढ़ाई गई है.

NET 2021 और NET 2022 को मर्ज किया है

पिछले साल कोरोना के संकट के कारण UGC NET 2021 DEC. की परीक्षा नहीं हो पाई थी, इसी लिए UGC NET 2022 June में होने वाले टेस्ट में पिछले साल ना हो पाने वाले टेस्ट को मर्ज किया गया है.ऐसे में कोई भी केंडिडेट दोनों परीक्षाओं के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

UGC NET 2022 Form Submission last Date

यूजीसी ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज साइकिल) के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ा दी हैं.

आवेदन करने और आवेदन शुल्क भरने की नई डेट 30 मई 2022 है. इसके बाद न तो आप फॉर्म भर सकेंगे न फीस जमा कर पाएंगे।

UGC NET 2022 के लिए फॉर्म कैसे भरें

How To Apply For UGC NET 2022

हम आपको UGC NET 2022 का फॉर्म भरने की पूरी प्रोसेस बता देते हैं, कहीं किसी से पूछने की जरूरत नहीं होगी

  • UGC की ऑफिशयल वेबसाइट ntanet.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर जाकर लिंक पर क्लिक करें 'UGC NET December 2021/June 2022 registration.
  • इसके बाद आपको एक नए पेज पर पुनः निर्देशित किया जाएगा.
  • पर्सनल इनफॉर्मेशन भरने के बाद रजिस्टर करें.
  • नए रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉग-इन करें.
  • फॉर्म भरें, फोटो अपलोड करें और और एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लें.
  • आखिर में पेमेंट करें.

UGC NET की तैयारी कैसे करें

आपको मजाक लगेगा लेकिन बिकुल सटीक चीज़ बताए देते हैं UGC NET को पास करने के लिए सिर्फ एक काम करना पड़ेगा वो है सिलेबस के हिसाब से पढाई इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है


Next Story