राष्ट्रीय

दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई मेटाडोर, 18 लोगों की मौत, अमित शाह ने जताया शोक

Nadia Road Accident
x
Nadia Road Accident: पश्चिम बंगाल के नदिया में हुआ भीषण सड़क हादसा।

Nadia Road Accident: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नादिया जिले (Nadia District) में शनिवार रात सड़क हादसा हो गया। जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है तो वही दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मेटाडोर में 40 की संख्या में सवार लोग एक महिला का शव लेकर श्मशान घाट की ओर जा रहे थे की सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गया। मरने वालों में पुरुष महिला और बच्चे शामिल हैं। इस हादसे की जानकारी होने के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शोक जताया है।

मृतक को लेकर जा रहे थे श्मशान घाट

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिम बंगाल के नादिया जिले 24 परगना के बगदाद थाना क्षेत्र के पारमदन क्षेत्र की रहने वाली एक महिला श्रावनी मुहिर की मौत हो गई थी। जिसे श्मशान घाट ले जाने मेटाडोर में सवार होकर 40 लोग जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे नादिया के फुलवारी खेल मैदान के पास मुख्य सड़क पर खड़े एक ट्रक से मेटाडोर की टक्कर हो गई।

मच गई चीज पुकार

बताया गया है कि जिस समय यह टक्कर हुई मेटाडोर की स्पीड बहुत तेज थी। वाहन के टकराने के पश्चात ही चारों ओर चीख-पुकार मच गया। अचानक हुए इस हादसे में 18 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

मृतकों में महिला बच्चे और पुरुष

इस दर्दनाक सड़क हादसे में 10 पुरुष, 7 महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि 1 घायल गंभीर अवस्था में है। जिसे बचाने डॉक्टर जी जान बचाने के लिए जुटे हुए हैं। घायलों को कृष्णा नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के संबंध में बताया जाता है कि घने कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ। घटना के पश्चात के पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के रिश्तेदारों को सूचित कर दिया है।

अमित शाह ने जताया शोक

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना की जानकारी के बाद शोक व्यक्त किया है। साथी अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा की

''पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जान गवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उन्हें दुख सहने की शक्ति दे। को शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह ट्वीट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है''

Next Story