राष्ट्रीय

Transfer 2023: राज्य सेवा प्रशासनिक अधिकारियों के हुए तबादले, आदेश जारी, यहां पर देखें लिस्ट

Sanjay Patel
5 Sep 2023 10:38 AM GMT
Transfer 2023: राज्य सेवा प्रशासनिक अधिकारियों के हुए तबादले, आदेश जारी, यहां पर देखें लिस्ट
x
RAS Transfer 2023: अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है। इस बार राज्य सेवा प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। इस बार राज्य सेवा प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पदभार ग्रहण करते हुए इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध करानी होगी।

RAS Transfer 2023: आरएएस अधिकारियों के तबादले

राजस्थान में गहलोत सरकार ने आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राजस्थान में साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में जल्द ही बड़ी तबादला सूची भी जारी की जा सकती है। राज्य में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। कई अधिकारियों, कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। इन्हें तत्काल प्रभाव से अपना पदभार ग्रहण करने के निर्देश कार्मिक विभाग द्वारा दिए गए हैं।

RAS Transfer List 2023: 12 आरएएस अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना

राजस्थान में 12 राज्य सेवा प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला करते हुए नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। जारी की गई तबादला लिस्ट में नरेश कुमार मालवा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट झालावाड़ नियुक्त किया गया है। धीरेन्द्र सिंह को उपखंड अधिकारी मालाखेड़ा बनाया गया है। भंवरलाल मेहरड़ा को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक मामलात विभाग वित्त और विकास शहरी निगम लिमिटेड जयपुर नियुक्त किया गया है। आकाश रंजन को सहायक आयुक्त देवस्थान जयपुर बनाया गया है। रवि विजय को रजिस्ट्रार राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर नियुक्त किया गया है। पर्वत सिंह चुंडावत को उपखंड अधिकारी भिंडर बनाया गया है। रतनलाल योगी को अतिरिक्त जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट दूदू नियुक्त किया गया हैं प्रगति आसोपा को रजिस्ट्रार राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर बनाया गया है। गोपाल राम बंजार को उपखंड अधिकारी बांसवाड़ा नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार वर्मा को उपखंड अधिकारी मालपुरा टोंक नियुक्त किया गया है।

Next Story