राष्ट्रीय

Transfer 2023: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई अधिकारियों के हुए तबादले, मिली नई पदस्थापना

transfer 2023
x

transfer 2023 

Transfer 2023: प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है।

Transfer 2023: प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। जिसमें कई अधिकारियों को स्थानांतरित भी किया गया है। जारी किए गए आदेश में उत्तराखंड सरकार द्वारा कहा गया है कि अधिकारी तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित स्थल में जाकर ज्वाइन करें। जानकारी के अनुसार चार अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है। स्थानांतरण पश्चात इसकी सूचना मंत्रालय को दिया गया है।

किसका कहां हुआ ट्रांसफर

जानकारी के अनुसार विमल कुमार आचार्य को उप सेनानायक आरआरबीओटी रामनगर नैनीताल नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व इनकी पदस्थापना स्थल उप सेनानायक 31 वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर उधम सिंह नगर था।

उत्तम सिंह नेगी को उप सेनानायक 31 वी वाहिनी पीएसी रूद्रपुर उधम सिंह नगर नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व यह अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय देहरादून थे।

इसी तरह भारतीय पुलिस सेवा के रामचंद्र राजगुरु को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व यह सेनानायक 46 वी वाहिनी पीएसी रुद्रपुर थे।

अजय गणपति कुंभार को पुलिस अधीक्षक रेलवेज हरिद्वार आतंकवाद विरोधी दस्ता नियुक्त किया गया है। इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय थे।

आइये दखें लिस्ट

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story