राष्ट्रीय

Transfer 2023: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 अधिकारियों को दी गई नवीन पदस्थापना

Transfer 2023
x

Transfer 2023

Transfer 2023: महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है.

Transfer 2023: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अधिकारियों को इधर-से-उधर किया है। शासन द्वारा तबादल आदेश जारी करते हुए नवीन पदस्थापना की लिस्ट भी जारी कर दी है। साथ ही अधिकारियों को पद्रभार ग्रहण करने के लिए आदेश दिए है।

दरअसल राज्य सरकार प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्य के अधिकारियों में यह फेरबदल कर रही हैं। जिससे संबधित विभागों में नवाचार के साथ काम हो सके और अधिकारी शासन की मंशा अनुसार योजनाओं को धरातल पर उतर सकें। ज्ञात हो कि तबादल शासन की व्यवस्था है जिसके तहत शासन-प्रशासन, अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला करती है।

इन्हे दी गई जिम्मेदारी

जितेंद्र चंद्रकांत आरेकर को कक्ष अधिकारी और आहरण व संवितरण अधिकारी महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय नियुक्त किया गया है।

राजीव अरविंद को लेखाधिकारी नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी प्रकल्प मॉर्शी अमरावती नियुक्त किया गया।

मिलिंद नारायण चौधरी को लेखाधिकारी जल जीवन मिशन जलगांव नियुक्त किया गया है।

चारुशीला श्रीनिवासन को लेखाधिकारी साले पोषण आहार प्राथमिक शिक्षण संचालनालय पुणे नियुक्त किया गया है।

सुहास पांडुरंग कुलकर्णी को लेखाधिकारी महिला और बाल विकास पुणे भेजा गया है।

संदेश दत्ताराम सुर्वे को अप्पर कोषागार अधिकारी कोषागार कार्यालय पालघर नियुक्त किया गया है।

वैशाली वी तेंदुलकर को लेखाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान जिला परिषद अमरावती नियुक्त किया गया है।

वनीता मारुति डोंगरे को लेखाधिकारी शुल्क नियामक प्राधिकरण वांद्रे मुंबई नियुक्त किया गया है।

राजू पटिंगराव शिंदे लेखाधिकारी शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय औरंगाबाद नियुक्त किया गया है।



Next Story